ब्रेकिंग न्यूज़
Uttar Pradesh News फर्रुखाबाद में संदिग्ध कोल्ड ड्रिंक मिलने का दावा, जांच की मांग

रिपोर्टर गौरव सक्सेना जिला संवाददाता फर्रुखाबाद
उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले के नगर पंचायत खीमसेपुर के धीरपुर चौराहा स्थित एक दुकान पर एक हरे ढक्कन वाली “Dew” नाम से बिक रही कोल्ड ड्रिंक को लेकर स्थानीय स्तर पर संदेह जताया गया है। स्थानीय लोगों का दावा है कि उक्त कोल्ड ड्रिंक की गुणवत्ता पर सवाल उठे हैं। बताया जा रहा है कि प्रारंभिक स्तर पर इसकी जांच के दौरान इसमें चीनी की मात्रा अधिक होने की बात सामने आई है। हालांकि, संबंधित विभाग की ओर से अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि या जांच रिपोर्ट जारी नहीं की गई है।
स्थानीय लोगों ने खाद्य सुरक्षा विभाग से मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। जब तक संबंधित विभाग की आधिकारिक रिपोर्ट सामने नहीं आती, तब तक किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं होगा।




Subscribe to my channel