ब्रेकिंग न्यूज़

Madhya Pradesh News जिला प्रशासन की अभिनव पहल, लाइब्रेरी में मिलेगी निःशुल्क कोचिंग

लोक सेवा गुरूकुल से प्रतियोगी छात्रों को मिलेगी निःशुल्क कोचिंग

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश

कलेक्टर सहित वरिष्ठ अधिकारियों का भी बच्चों को मिलेगा मार्गदर्शन गरीब एवं वंचित वर्ग के विद्यार्थियों को अब छतरपुर में ही मिलेगी महानगरों जैसी गुणवत्तापूर्ण प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी 6 जुलाई को अपर मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल करेंगे ग्रंथालय (सेंट्रल लाइब्रेरी) का भ्रमण प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए जिला प्रशासन ने एक अभिनव पहल करते हुए लोक सेवा गुरूकुल की शुरुआत की है। इस पहल के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर एवं वंचित वर्ग के छात्र-छात्राओं को छतरपुर में ही निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण प्रतियोगी परीक्षा कोचिंग उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे उन्हें इंदौर, भोपाल एवं दिल्ली जैसे बड़े शहरों में जाकर महंगी कोचिंग लेने की आवश्यकता नहीं होगी। 6 जुलाई से होगा शुभारंभ, वरिष्ठ अधिकारी देंगे मार्गदर्शन इस क्रम में 6 जुलाई 2026 को अपर मुख्य सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) अशोक वर्णवाल सिंचाई कॉलोनी स्थित ग्रंथालय (सेंट्रल लाइब्रेरी) का भ्रमण करेंगे और कोचिंग का शुभारंभ होगा। इसी सप्ताह से कलेक्टर पार्थ जैसवाल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत नमः शिवाय अरजरिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदित्य पटले सहित जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षक एवं विषय विशेषज्ञ सेंट्रल लाइब्रेरी में प्रतियोगी छात्र-छात्राओं को निःशुल्क मार्गदर्शन एवं कोचिंग प्रदान करेंगे।

ऑफलाइन कोचिंग, डिजिटल संसाधन एवं मॉक टेस्ट की सुविधा लोक सेवा गुरूकुल के अंतर्गत विद्यार्थियों को ऑफलाइन कक्षाओं के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से अध्ययन सामग्री एवं ऑनलाइन संसाधनों की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही समय-समय पर मॉक टेस्ट आयोजित कर विद्यार्थियों की तैयारी का मूल्यांकन किया जाएगा। सप्ताह में चार दिन संचालित होंगी कक्षाएं कोचिंग कक्षाएं प्रत्येक सप्ताह गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार एवं रविवार को सायं 5 बजे से 7 बजे तक संचालित होंगी। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी। यह कोचिंग यूपीपीएससी, एमपीसी, मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल, बैंकिंग तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए विशेष रूप से उपयोगी होगी। इसमें भूगोल, इतिहास, राजनीतिशास्त्र, गणित, अंग्रेजी, रीजनिंग, अर्थशास्त्र, नीतिशास्त्र, मध्यप्रदेश सामान्य ज्ञान, जैव प्रौद्योगिकी सहित प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित विभिन्न विषयों का अध्यापन किया जाएगा। पंजीयन के लिए यहां करें संपर्क इस कोचिंग के लिए डॉ. पी.पी. शुक्ला असिस्टेंट प्रोफेसर को कोर्स डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। इच्छुक छात्र-छात्राएं पंजीयन एवं अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9893659908 पर संपर्क कर सकते हैं।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button