ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News लखनऊ प्रदेश कार्यलय में कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न, संगठन को जन-जन तक पहुंचाने और 2027 की तैयारी का लिया गया संकल्प!

रिपोर्टर रफ़ी उल्लाह खान रामपुर उत्तर प्रदेश

लखनऊ, 2 जुलाई। उत्तर प्रदेश कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आज लखनऊ में नवनियुक्त मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश प्रभारी श्री राजेंद्र पाल गौतम की में एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक बिलासपुर संजय कपूर सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने भाग लेकर संगठन को नई गति और मजबूती प्रदान करने पर विस्तृत मंथन किया। बैठक में आगामी 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर व्यापक रणनीति पर चर्चा हुई। संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय करने, कार्यकर्ताओं को अधिक जिम्मेदारी देने तथा कांग्रेस की विचारधारा और जनहित के संघर्षों को गांव-गांव एवं शहर-शहर तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया। बैठक में प्रदेश की ज्वलंत समस्याओं—बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, पेपर लीक, युवाओं और छात्रों की समस्याएं, किसानों की कठिनाइयां, महिलाओं की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था तथा आम जनता से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर गंभीर विचार-विमर्श किया गया। निर्णय लिया गया कि कांग्रेस पार्टी इन सभी जनसमस्याओं को लेकर सड़कों से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी तथा आम जनता के बीच पहुंचकर उनकी आवाज़ को बुलंद करेगी।

बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक संजय कपूर ने अपने विचार रखते हुए कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता जनता के सुख-दुख का साथी बने और जनहित के मुद्दों पर निरंतर संघर्ष करते हुए संगठन को मजबूत बनाए। उन्होंने कहा कि जनता आज महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य और किसानों की समस्याओं से परेशान है तथा कांग्रेस इन मुद्दों पर पूरी मजबूती के साथ जनता की लड़ाई लड़ेगी। बैठक में उपस्थित प्रमुख वक्ताओं ने भी संगठन को और अधिक सक्रिय एवं जनोन्मुख बनाने पर अपने विचार व्यक्त किए। सभी नेताओं ने एक स्वर में संगठन को मजबूत करने, जनता के बीच लगातार सक्रिय रहने तथा 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मजबूत विकल्प के रूप में स्थापित करने के संकल्प पर अपनी सहमति व्यक्त की। बैठक के अंत में यह निर्णय लिया गया कि प्रदेशभर में संगठनात्मक गतिविधियों को तेज किया जाएगा तथा जनहित के मुद्दों को लेकर व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाकर कांग्रेस की नीतियों और संघर्षों को घर-घर तक पहुंचाया जाएगा। अवसर पर प्रभारी महोदय अजय पाल गौतम जी का सभी ने कार्यभार संभालने पर स्वागत किया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button