ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News प्रकाश पर्व पर अमृतमयी गुरबाणी कीर्तन से निहाल हुई संगत, गुरुओं की शिक्षाओं पर चलने का दिया संदेश

रिपोर्टर वसीउद्दीन आगरा उत्तर प्रदेश

“पंज प्याले पंज पीर, छठम पीर बैठा गुर भारी”
दाता बंदी छोड़ साहिब छठे पातशाह श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी के पावन प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा दसमेश दरबार, शहीद नगर, आगरा में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ अमृतमयी गुरबाणी कीर्तन समागम का आयोजन किया गया, बड़ी संख्या में गुरु रूप गुरु प्यारी साध संगत ने गुरुघर में हाजिरी भरकर गुरु साहिब का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा गुरबाणी का रसपान कर आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति की,


कीर्तन समागम का शुभारंभ ज्ञानी मनसा सिंह जी द्वारा श्री रहिरास साहिब के पावन पाठ से हुआ, इसके उपरांत बीबी कश्लीन कौर जी ने सर्वप्रथम गुरबाणी कीर्तन की हाजिरी भरते हुए संगत को गुरु चरणों से जोड़ा, इसके बाद हजूरी रागी भाई हरजिंदर सिंह (विक्की वीर), बीबी जसप्रीत कौर (लुधियाना वालो ) एवं साथी जत्थे ने गुरबाणी की अमृतवर्षा कर संगत को भाव विभोर कर दिया,
शबद कीर्तन के माध्यम से श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी के त्याग, सेवा, साहस, संत सिपाही के आदर्श तथा मानवता की रक्षा के दिव्य संदेश को संगत के समक्ष प्रस्तुत किया गया, ज्ञानी मंदीप सिंह ने अरदास पावन हुक्मनामा लिया उपरांत गुरु का अटूट लंगर श्रद्धापूर्वक वितरित किया गया, जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने प्रेम, समानता और भाईचारे की भावना के साथ प्रसाद ग्रहण किया,
गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने समस्त साध संगत को श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी के पावन प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं देते हुए गुरु साहिब की शिक्षाओं सेवा, सिमरन, परोपकार, निडरता और मानवता की रक्षा को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया, समागम का वातावरण पूरे समय धन-धन श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी के जयघोष एवं गुरबाणी के मधुर स्वरों से भक्तिमय बना रहा,
समागम में मुख्य रूप से प्रधान हरपाल सिंह, राजू सलूजा, उपप्रधान श्याम भोजवानी, सचिव मलकीत सिंह, कोषाध्यक्ष गुरेन्द्र सिंह ओबरोय, सुरेंद्र सिंह लवली, इंद्रजीत सिंह, देवेंद्र सिंह जुल्का, सुरेंद्र सिंह लाड़ी, हरजिंदर सिंह तथा हरजीत सिंह भसीन सहित बड़ी संख्या में संगत उपस्थित रही,

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button