ब्रेकिंग न्यूज़

Madhya Pradesh News साइबर अपराधों के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक, जमोनिया स्कूल में पुलिस ने चलाया विशेष अभियान जमोनिया

रिपोर्टर राहुल वर्मा देवास मध्य प्रदेश

साइबर अपराधों पर लगाम लगाने और युवाओं को इसके खतरों से आगाह करने के लिए पुलिस प्रशासन लगातार मुस्तैद है। इसी कड़ी में आज एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया।
​साइबर क्राइम अभियान के तहत आज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शा.उ.मा.वि. जमोनिया में एक महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बालोन चौकी प्रभारी कपिल नरवले ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की और छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा के गुर सिखाए। ​चौकी प्रभारी कपिल नरवले ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के डिजिटल युग में मोबाइल और इंटरनेट जितना उपयोगी है, उतना ही खतरनाक भी हो सकता है। उन्होंने बच्चों को सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, ऑनलाइन फ्रॉड, लॉटरी के नाम पर होने वाली ठगी और अनजान लिंक पर क्लिक न करने की सख्त हिदायत दी।



​कपिल नरवले ने कहा -“हमारा उद्देश्य बच्चों को डिजिटल रूप से साक्षर और सतर्क बनाना है। किसी से भी अपना ओटीपी (OTP), बैंक डिटेल या व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें। यदि कोई साइबर ठगी का शिकार होता है, तो तुरंत नेशनल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे, जिन्होंने साइबर सुरक्षा से जुड़े अपने सवाल भी पूछे और पुलिस टीम द्वारा उनका समाधान किया गया। ​पुलिस की इस पहल की स्कूल प्राचार्य सुनील कुमार मंडलोई व समस्त स्टॉफ ने काफी सराहना की है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button