ब्रेकिंग न्यूज़
Uttar Pradesh News उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) को सकुशल एवं निष्पक्ष संपन्न कराने हेतु श्रीमान जिला अधिकारी रामपुर एवं श्रीमान पुलिस अधीक्षक रामपुर ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

रिपोर्टर रफ़ी उल्लाह खान रामपुर उत्तर प्रदेश
आज दिनांक 02.07.2026 को श्रीमान जिला अधिकारी रामपुर एवं श्रीमान पुलिस अधीक्षक रामपुर द्वारा जनपद में आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) के दृष्टिगत परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया।

इस दौरान जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, स्ट्रांग रूम, कंट्रोल रूम, विद्युत एवं पेयजल व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। साथ ही केंद्र व्यवस्थापकों एवं संबंधित अधिकारियों को परीक्षा को पूर्णतः निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने तथा शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।




Subscribe to my channel