ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News यूपी टीईटी परीक्षा को सकुशल एवं नकलविहीन संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन अलर्ट

रिपोर्टर रफ़ी उल्लाह खान रामपुर उत्तर प्रदेश

यूपी टीईटी परीक्षा को सकुशल एवं नकलविहीन संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन अलर्ट,रामपुर जिलाधिकारी अजय द्विवेदी औऱ पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं केंद्र व्यवस्थापकों के साथ की बैठक, दिये जरूरी निर्देश,कल दिनांक 2, 3, 4, जुलाई, 2026 को आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) को निष्पक्ष,पारदर्शी, नकलविहीन एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी औऱ पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने सेक्टर मजिस्ट्रेट,स्टेटिक मजिस्ट्रेट तथा केंद्र व्यवस्थापकों व अन्य अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए,बैठक में रामपुर जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद के 11 परीक्षा केंद्रों पर कुल 14,825 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे,परीक्षा का आयोजन 03 दिवसों में 05 पालियों में किया जाएगा,जिसमें प्रत्येक दिन पहली पाली की परीक्षा प्सुबह 9:30 बजे से अपराह्न 12:00 बजे तक औऱ दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से सायं 5:00 बजे तक आयोजित होगी,जिलाधिकारी ने बताया कि परीक्षा के सफल एवं सुचारु संचालन के लिए 11 सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं 11 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं,इसके अतिरिक्त आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने के लिए 09 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 09 स्टेटिक मजिस्ट्रेट को रिजर्व में रखा गया है, सभी अधिकारियों को अपने आवंटित परीक्षा केंद्रों पर समय से पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने तथा परीक्षा समाप्ति तक सतत निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए गए,


DM ने कहा कि परीक्षा की शुचिता सर्वोच्च प्राथमिकता है, किसी भी प्रकार की लापरवाही, नकल अथवा अव्यवस्था को किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा,सभी अधिकारी शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें तथा किसी भी समस्या की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को दें, रामपुर पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने भी सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए,परीक्षा केंद्रों के आसपास कानून-व्यवस्था बनाए रखने,यातायात को सुचारु रखने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जाए,उन्होंने कहा कि परीक्षा की गोपनीयता एवं निष्पक्षता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध तत्काल कठोर कार्रवाई की जाएगी, बैठक में परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा, प्रश्नपत्रों के सुरक्षित परिवहन, स्ट्रांग रूम व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, कंट्रोल रूम की सक्रियता तथा विभिन्न विभागों के बीच समन्वय की विस्तार से समीक्षा की गई,जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों से पूर्ण जिम्मेदारी, सतर्कता एवं समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने का आह्वान किया, इन-इन केंद्रों पर होगी परीक्षा: राजकीय जुल्फिकार गर्ल्स इंटर कॉलेज, राजकीय जुल्फिकार इंटर कॉलेज, राजकीय रजा पी.जी. कॉलेज, राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजकीय मुर्तजा इंटर कॉलेज, राजकीय पॉलिटेक्निक, राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय रजा इंटर कॉलेज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज और राजकीय आश्रम पद्धति इंटर कॉलेज

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button