Madhya Pradesh News पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए 6 पुलिस अधिकारियों को किया गया सम्मानित

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश
पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री रजत सकलेचा द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में दिनांक 30 जून 2026 को पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए 6 पुलिस अधिकारियों को उनके उत्कृष्ट एवं समर्पित सेवाकाल के लिए सम्मानित किया गया।
सम्मानित सेवानिवृत्त अधिकारी —
1. उप पुलिस अधीक्षक (अजाक) रविंद्र कुमार मिश्रा
2. सहायक उप निरीक्षक शिवराम नायक
3. सहायक उप निरीक्षक बिंदा प्रसाद प्रजापति
4. प्रधान आरक्षक बाबूलाल साकेत
5. प्रधान आरक्षक राजेश कुमार दुबे
6. प्रधान आरक्षक माताबदल

उप पुलिस अधीक्षक (अजाक) रविंद्र कुमार मिश्रा ने 38 वर्ष से अधिक समय तक सागर, दमोह, दतिया, विशेष शाखा भोपाल, जबलपुर, छिंदवाड़ा तथा वर्तमान में जिला छतरपुर में अपनी सेवाएं दीं। सहायक उप निरीक्षक शिवराम नायक ने 42 वर्ष से अधिक समय तक जिला छतरपुर एवं पन्ना के विभिन्न थानों तथा वर्तमान में चौकी घुवारा, थाना भगवा में सेवाएं दीं। सहायक उप निरीक्षक बिंदा प्रसाद प्रजापति ने 37 वर्ष से अधिक समय तक जिला छतरपुर एवं पन्ना के विभिन्न थानों तथा वर्तमान में थाना यातायात में सेवाएं प्रदान कीं। प्रधान आरक्षक बाबूलाल साकेत ने 26 वर्ष से अधिक समय तक जिला छतरपुर के विभिन्न थानों तथा वर्तमान में चौकी पहरा, थाना गौरिहार में सेवाएं दीं। प्रधान आरक्षक राजेश कुमार दुबे ने 32 वर्ष से अधिक समय तक जिला छतरपुर, अनूपपुर एवं सतना के विभिन्न थानों तथा वर्तमान में पुलिस लाइन में सेवाएं कीं। प्रधान आरक्षक माताबदल ने 35 वर्ष से अधिक समय तक जिला बालाघाट एवं छतरपुर के विभिन्न थानों तथा वर्तमान में थाना खजुराहो में अपनी सेवाएं दीं।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने सभी सेवानिवृत्त अधिकारियों को शाल, श्रीफल, पुलिस स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने अधिकारियों की कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं उत्कृष्ट सेवाओं की सराहना करते हुए उनके सुखद, स्वस्थ एवं मंगलमय जीवन की शुभकामनाएं दीं। साथ ही उनके परिवारजनों एवं बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की भी कामना की। कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त अधिकारियों ने अपने सेवाकाल के अनुभव साझा किए, जिससे उपस्थित जूनियर पुलिसकर्मियों को प्रेरणा मिली। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य पटले, संबंधित पुलिस अभिलेख अधिकारी, सेवानिवृत्त अधिकारी, उनके परिजन एवं पुलिसकर्मी उपस्थित रहे साथ ही जुलाई माह के प्रथम दिवस पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय, छतरपुर में पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य पटले की उपस्थिति में कार्यालय के समस्त पुलिसकर्मियों द्वारा राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया। राष्ट्रभक्ति, अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा की भावना के साथ सभी पुलिसकर्मियों ने अपने दैनिक शासकीय कार्यों का शुभारंभ किया।




Subscribe to my channel