Uttar Pradesh News पुलिस अधीक्षक हमीरपुर जनसुनवाई में दूरदराज से आये फरियादियों की समस्याएं, सुनवाई की।

रिपोर्टर लोटन प्रसाद हमीरपुर उत्तर प्रदेश
सुनवाई के दौरान फरियादियों की समयबद्ध एवं निष्पक्ष निस्तारण करने के लिए दिए निर्देश । हमीरपुर द्वारा पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया। जनसुनवाई के दौरान प्राप्त प्रार्थना पत्रों एवं शिकायतों का सूक्ष्मता से अवलोकन करते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय ने संबंधित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक प्रकरण में प्राथमिकता के आधार पर त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण कार्यवाही सुनिश्चित की जाए तथा शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण कर पीड़ितों को न्याय दिलाया जाए। हमीरपुर पुलिस आमजन की सुरक्षा, न्याय एवं विश्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जनसमस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण हेतु निरंतर प्रतिबद्ध है।





Subscribe to my channel