ब्रेकिंग न्यूज़

Madhya Pradesh News हंसपुरा-चरणपादुका मार्ग 24 से 28 जून तक रहेगा बंद

वैकल्पिक मार्ग से होगा आवागमन

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश

लोक निर्माण विभाग उपसंभाग लवकुशनगर के अंतर्गत हंसपुरा से चरणपादुका मार्ग पर निर्माण कार्य प्रगति पर है। निर्माण कार्य को सुचारू रूप से संपादित किए जाने के लिए 24 जून से 28 जून 2026 तक इस मार्ग पर वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।


लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, इस अवधि में डुमरा तिगैला से चरणपादुका होते हुए हंसपुरा तक तथा हंसपुरा से डुमरा तिगैला तक वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। विभाग ने आमजन एवं वाहन चालकों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है। चंदला से छतरपुर जाने वाला ट्रैफिक बछौन-राजनगर मार्ग से संचालित किया जाएगा। वहीं छतरपुर से लवकुशनगर, चंदला, सरबई एवं गौरिहार जाने वाले वाहन गढ़ीमलहरा-महोबा से आवागमन कर सकेंगे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button