Madhya Pradesh News विधायक डॉ राजेश सोनकर ने क्षेत्र का किया भ्रमण

रिपोर्टर रवि धाकड़।
ग्राम धंदेड़ा में आगमन पर विधायक सोनकर का अरुण वर्मा, मांगीलाल टांटीया, गोपाल पाटीदार, जयप्रकाश पाटीदार, मांगीलाल राठौर, बालमुकुंद बैरागी, संतोष परमार सहित ग्रामीणों ने पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। भाजपा कार्यकर्ता ओमप्रकाश रघुवंशी ने मनोकामना पूरी होने पर विधायक सोनकर का फलों से तुलादान किया। शिवप्रसाद पाटीदार ने विधायक से धंदेड़ा से खुंटखेड़ा, धंदेड़ा से घिचलाय, धंदेड़ा से सुतारपाल्डिया तक सड़क निर्माण, शिवालय मार्ग पर सीसी रोड़ तथा श्मशान सौंदर्याकरण की मांग रखी। ग्राम सुतारपाल्डिया में

जीवन सिंह पाटीदार, सुनील पाटीदार, राजेंद्र सिंदल, माधौसिंह ने विधायक का स्वागत किया। इसके बाद विधायक सोनकर ने नगर के वरिष्ठ प्रभुशंकर राठौर, मधुसूदन नाहर तथा माली समाजजनों से भेंट की। इस दौरान पूर्व जिला महामंत्री बहादुर सिंह पिलवानी, महेश पाटीदार, मंडल अध्यक्ष हरेंद्र सिंह पिलवानी, महामंत्रीद्वय देवनारायण शर्मा व जितेंद्र सिंह ठाकुर, शेषनारायण नाहर, बाबुलाल मुकाती, यशवंत नेहरू, रामकृष्ण नाहर, सुमित भामा, शेखर यादव, मुकेश मंडलोई, दिनेश भगत, विजय गुप्ता, जितेंद्र कुशवाह, सरपंच जयेंद्र सिंह मकवाणा, सरपंच लाखनसिंह देवड़ा, अरविंद सिसौदिया, सरदार सिंह सिसौदिया, गजराज सिसौदिया सहित ग्रामीण उपस्थित थे।




Subscribe to my channel