Madhya Pradesh News ग्राम पंचायत कितपुरा में स्वास्थ्य एवं जनकल्याण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश
छतरपुर (गौरिहार),कितपुरा 23 जून 2026। राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत आईसेक्ट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौरिहार द्वारा ग्राम पंचायत कितपुरा में स्वास्थ्य एवं जनकल्याण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रशिक्षक जूनियर डॉक्टर श्रीमती भावना राजे प्रजापति द्वारा किशोर-किशोरियों, महिलाओं एवं ग्रामीणजनों को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई। साथ ही 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों के आधार कार्ड निर्माण, शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं तथा बच्चों के शत-प्रतिशत विद्यालय प्रवेश के संबंध में जागरूक किया गया।

उन्होंने बताया कि विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है, इसलिए सभी अभिभावक अपने बच्चों का समय पर प्रवेश सुनिश्चित करें। किसानों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आद्रा नक्षत्र प्रारंभ हो चुका है, अतः किसान सही एवं प्रमाणित बीजों के साथ समय पर बोनी करें। खरीफ फसल के बीज जनपद पंचायत कार्यालय गौरिहार में उपलब्ध हैं, जिन्हें प्राप्त करने के लिए किसान अपने ग्राम सेवक से संपर्क कर सकते हैं। कार्यक्रम में आगामी 28 जून को आयोजित होने वाले पल्स पोलियो अभियान की जानकारी देते हुए सभी अभिभावकों से अपने बच्चों को अनिवार्य रूप से पोलियो की खुराक पिलाने की अपील की गई।

कार्यक्रम को सफल बनाने में जयंती देवी पाल (आशा कार्यकर्ता), ब्रजेश पाल (जनपद सदस्य), प्रदीप कुमार पाल (साथिया), पूजा भुर्जी (साथिया), आरती पाल (क्रीड़ा सदस्य), रवी पाल, अंजली पाल, सुनील पाल, चंद्रशेखर पाल, अरिंदम पाल, सुनील कुमार कुशवाहा (अभिभावक), राकेश पाल, लोकेश राजपूत, राजू पाल, भँवर, राजकुमार, केशकली राजपूत (आंगनवाड़ी कार्यकर्ता), संतोष पाल (AWW), नीलम पाल (सहायिका) एवं विमला राजपूत (सहायिका) सहित अन्य ग्रामीणजनों का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने स्वास्थ्य जागरूकता, बाल विकास, शिक्षा एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सहयोग देने का संकल्प लिया।




Subscribe to my channel