Uttar Pradesh News जनपद फतेहपुर के थाना मलवां पुलिस द्वारा माननीय न्यायालय
जिला प्रशासन के आदेशानुसार लगभग 90 लाख रुपये मूल्य की 12,048 कैन अवैध बीयर एवं 10749.973 लीटर अवैध शराब माल विनिष्टिकरण टीम द्वारा नियमानुसार की गयी नष्ट।

रिपोर्टर शत्रुघन फ़तेहपुर उत्तर प्रदेश
पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन एवं बिक्री के विरुद्ध प्रभावी अभियान निरंतर संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 22 जून 2026 को थाना मलवां परिसर में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत पंजीकृत विभिन्न अभियोगों से संबंधित जब्त अवैध बीयर एवं अवैध शराब का नियमानुसार विनिष्टीकरण/निस्तारण कराया गया।उक्त कार्यवाही माननीय न्यायालय के आदेश एवं जिलाधिकारी, फतेहपुर द्वारा गठित समिति की उपस्थिति में विधि-सम्मत ढंग से संपन्न कराई गई।

निस्तारण के दौरान उपजिलाधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी नगर, जिला आबकारी अधिकारी एवं जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) एवं प्रभारी निरीक्षक थाना मलवा की मौजूदगी में थाना मलवां परिसर में गड्ढा खुदवाकर जेसीबी मशीन के माध्यम से जब्त अवैध बीयर एवं अवैध शराब का विनिष्टीकरण कराया गया।

इस दौरान कुल 05 अभियोगों से संबंधित लगभग 90 लाख रुपये मूल्य की 12,048 कैन अवैध बीयर एवं 10749.973 लीटर अवैध शराब का नियमानुसार पूर्ण विनिष्टीकरण किया गया।
फतेहपुर पुलिस जनपद में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है। भविष्य में भी इस प्रकार के अभियानों को निरंतर संचालित करते हुए अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जाता रहेगा तथा जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने हेतु आवश्यक कार्रवाई जारी रहेगी।



Subscribe to my channel