Uttar Pradesh News ओबीसी जनगणना की मांग को लेकर राष्ट्रव्यापी आंदोलन: फतेहपुर जिला मुख्यालय पर फूटा आक्रोश

रिपोर्टर मनीष फतेहपुर, उत्तर प्रदेश
फतेहपुर (उत्तर प्रदेश): राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के आह्वान पर आज, 22 जून को देशव्यापी आंदोलन के तहत भारत के 31 राज्यों के 625 जिला मुख्यालयों पर बामसेफ के सहयोगी संगठनों द्वारा ज़ोरदार प्रदर्शन किया गया। आंदोलनकारियों का मुख्य आक्रोश जनगणना के प्रथम चरण (मकान गणना) में पिछड़ा वर्ग (OBC) का कॉलम न होने को लेकर है।
इसी कड़ी में, फतेहपुर के आंदोलनकारी साथी स्थानीय नहर कॉलोनी में एकत्रित हुए और धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को एक ज्ञापन सौंपकर भारत में चल रही जनगणना में पिछड़े वर्ग का कॉलम जोड़ने और ओबीसी की जातिवार गिनती कराने का पुरज़ोर अनुरोध किया गया।

प्रमुख नेताओं के तीखे बयान
आंदोलन के तीसरे चरण के दौरान उपस्थित नेताओं ने सरकार को कड़े शब्दों में चेतावनी दी:
श्री मनोज मौर्य (जिलाध्यक्ष, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा):
“यदि हमारे तीन चरणों के शांतिपूर्ण आंदोलन के बाद भी भारत सरकार ओबीसी को अनदेखा करती है, तो आगे इससे भी बड़ा आंदोलन होगा, जिसका खामियाजा भुगतने के लिए सरकार तैयार रहे।”
श्री मुन्ना लोधी (प्रदेश सचिव, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा):
“जब भारत में गधों की गिनती हो सकती है, तो पिछड़ों की क्यों नहीं? यदि पिछड़ों की गिनती नहीं होती, तो हम भारत बंद करने पर मजबूर होंगे, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी भारत सरकार की होगी।”
डॉ. फूल सिंह लोधी (प्रदेश सचिव, BMP):
“अब ओबीसी जाग रहा है। उत्तर प्रदेश और भारत सरकार सजग हो जाए, अन्यथा ओबीसी 27 और 29 की लड़ाई के लिए पूरी तरह तैयार है।”
सूरज गौतम (प्रदेश सचिव, BBM):
“देश का प्रधानमंत्री खुद ओबीसी वर्ग से हैं, इसके बावजूद ओबीसी की गिनती न होना इस समाज के साथ बड़ा धोखा है। यदि प्रधानमंत्री अपनों के साथ न्याय नहीं कर पा रहे हैं, तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। अगर वे किसी दबाव में हैं, तो समाज के सामने आकर उस शक्ति का नाम बताएं, देश का बहुजन सीधे उससे निपट लेगा।”
‘ओबीसी की गिनती हो, वरना कुर्सी खाली हो’
तपती धूप और 45 डिग्री की भीषण गर्मी के बावजूद आंदोलनकारियों के हौसले बुलंद दिखे। वक्ताओं ने बारी-बारी से अपनी बात रखी और सबका एक ही नारा था— “ओबीसी की गिनती हो, वरना कुर्सी खाली हो।” क्रांतिकारियों ने साफ कर दिया कि अब चाहे 45 डिग्री की गर्मी हो, बरसात हो या ओले गिरें, अपने हक और अधिकार के लिए बहुजन परिवार पीछे हटने वाला नहीं है।आंदोलन में मुख्य रूप से उपस्थित रहे:
मीरा गौतम, रिंकी सिंह, अजय राव, सुंदर लाल, धर्मेंद्र गौतम, पवन मौर्य, रामचंद्र मौर्य, रंजीत मौर्य, सूरत सिंह, फूल सिंह मौर्य, प्रेम, जसवंत राव, हरिशंकर सिंह, राजेंद्र सिंह, राय मोहन, इदरीश, रामशंकर पटेल, महामाया सिंह, संतलाल, रामसजीवन सहित सैकड़ों बहुजन योद्धाओं की गरिमा मय उपस्थित रही।



Subscribe to my channel