ब्रेकिंग न्यूज़

Madhya Pradesh News दो बूंद हर बार, पोलियो पर जीत रहे बरकरार, 28 जून से शुरू होगा जिलेव्यापी पल्स पोलियो अभियान

0 से 5 वर्ष तक के 3 लाख 4 हजार 334 बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो रोधी दवा 28 जून को बूथ डे, 29 एवं 30 जून को घर-घर जाकर बच्चों को पिलाई जाएगी दवा

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश

छतरपुर जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ 28 जून 2026 को किया जाएगा। अभियान के तहत 28 जून को बूथ डे आयोजित होगा, जबकि 29 एवं 30 जून को स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाएंगी।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.पी. गुप्ता ने बताया कि अभियान की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।


उन्होंने बताया कि जिले में 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के कुल 3 लाख 4 हजार 334 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए जिले में 2,382 पोलियो बूथ स्थापित किए जाएंगे तथा 6,510 टीम सदस्यों की ड्यूटी लगाई गई है। अभियान की निगरानी के लिए 244 सुपरवाइजर तैनात किए गए हैं। वहीं, वैक्सीन भंडारण एवं वितरण के लिए जिले में 28 फोकल प्वाइंट बनाए गए हैं।
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. आनंद चौरसिया ने बताया कि सभी विकासखंडों में माइक्रोप्लान तैयार कर लिया गया है तथा अभियान के सफल संचालन हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली गई हैं। जिले वासियों से अपील की गई है कि अपने 5 वर्ष तक के बच्चों को 28 जून को बूथ तक अवश्य लेकर आए और पोलियो की दवा पिलाएं। दो बूंद हर बार पोलियो पर जीत रहे बरकरार।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button