Uttar Pradesh News 4 किलोवाट तक के कनेक्शन पर नहीं होगी विजिलेंस छापेमारीः
डीएम राजेश कुमार पांडे के सख्त निर्देश, बिना परमिशन गए तो होगी FIR

रिपोर्टर आरिफ झाँसी उत्तर प्रदेश
‘उरई (जालौन) जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडे ने भीषण गर्मी में गरीब और मध्यम वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए विजिलेंस टीम को सख्त निर्देश जारी किए हैं डीएम ने साफ कहा कि 4 किलोवाट तक के घरेलू कनेक्शन धारकों के यहां विजिलेंस टीम छापा नहीं मारेगी बिना डीएम की परमिशन छापा मारा तो होगी FIR बिजली विभाग की विजिलेंस टीम के जेई और सब इंस्पेक्टर से मुलाकात के दौरान डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि गरीब-मध्यम वर्ग के उपभोक्ताओं को छापे मारकर परेशान करने की शिकायतें लगातार मिल रही हैं। डीएम ने दो टूक कहा, “बिना मुझसे परमिशन लिए आप लोग छापे के लिए नहीं जाएंगे। 1 से 4 किलोवाट तक किसी भी कनेक्शन धारक के यहां छापा नहीं मारा जाएगा।

अगर बिना मेरी परमिशन के गए तो आप लोगों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी *4 किलोवाट से ऊपर के लिए भी जरूरी परमिशन’ डीएम राजेश कुमार पांडे ने स्पष्ट किया कि विजिलेंस की टीम 4 किलोवाट से ऊपर के कनेक्शन धारकों के यहां भी उनकी परमिशन लेकर ही छापे मारने जा सकती है हजारों उपभोक्ताओं को मिली राहत डीएम के इस कड़े निर्देश से जालौन जिले के 1 किलोवाट से लेकर 4 किलोवाट तक के हजारों गरीब और मध्यम वर्ग के बिजली कनेक्शन धारकों को बड़ी राहत मिली है। भीषण गर्मी में छापेमारी की कार्रवाई से उपभोक्ताओं में दहशत का माहौल था, जिस पर अब रोक लगेगी।



Subscribe to my channel