Uttar Pradesh News पुलिस मुठभेड़ में हत्या का वांछित आरोपी घायल, शाहपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

रिपोर्टर एजाज नबी जैदी मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश
मुजफ्फरनगर: थाना शाहपुर पुलिस ने हत्या के एक मामले में वांछित चल रहे आरोपी को पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मृतक का मोबाइल फोन, एक अवैध तमंचा तथा दो जिंदा और एक खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, थाना शाहपुर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्ति को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर फरार होने की कोशिश की। पुलिस द्वारा जवाबी कार्रवाई में आरोपी घायल हो गया, जिसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी हत्या के एक मामले में वांछित चल रहा था और उसकी काफी समय से तलाश की जा रही थी। पुलिस ने आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए मामले की आगे की जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।



Subscribe to my channel