ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News राष्ट्रीय अध्यक्ष यमुना रक्षक दल पूज्य संत श्री जय कृष्ण दास जी महाराज के नेतृत्व में कल हथिनी कुंड बैराज का निरीक्षण किया गया।

ब्यूरो चीफ सूरज मथुरा उत्तर प्रदेश

निरीक्षण के दौरान अत्यंत चिंता का विषय सामने आया कि हथिनी कुंड से यमुना जी के लिए एक बूंद पानी भी नहीं छोड़ा जा रहा है। इसके कारण हथिनी कुंड से लेकर प्रयागराज तक लगभग 1200 किलोमीटर की यमुना धारा गंभीर संकट का सामना कर रही है और अनेक स्थानों पर यमुना जी का स्वरूप पूरी तरह सूखा दिखाई दे रहा है। यमुना रक्षक दल की ओर से सरकार से मांग की गई है कि *हथिनी कुंड से यमुना जी के लिए अविरल जल प्रवाह सुनिश्चित किया जाए, ताकि ब्रज सहित संपूर्ण यमुना तटवर्ती क्षेत्र में पुनः अविरल एवं निर्मल यमुना प्रवाहित हो सके।

*हमारे प्रमुख सुझाव:*
वर्ष 1994 के जल बंटवारा समझौते* की वर्तमान परिस्थितियों के अनुसार पुनः समीक्षा कर न्यायसंगत जल बंटवारा किया जाए। वर्षा जल के वैज्ञानिक संरक्षण एवं भंडारण की प्रभावी व्यवस्था की जाए, जिससे यमुना जी में नियमित जल प्रवाह बना रहे। सभी राज्यों के हितों को ध्यान में रखते हुए ऐसा समाधान निकाला जाए, जिससे सभी को पर्याप्त जल मिले और यमुना जी का अस्तित्व सुरक्षित रहे। इस विषय पर केंद्र एवं संबंधित राज्य सरकारों से शीघ्र वार्ता कर यमुना जी को उनका प्राकृतिक और अविरल प्रवाह दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button