Madhya Pradesh News जोधपुर विश्वविद्यालय परिसर में योग कर्मी .अंतरराष्ट्रीय हेयर & ब्यूटी एक्सपर्ट जगदीश भाटी ने किया योगाभ्यास

रिपोर्टर राहुल वर्मा देवास मध्य प्रदेश
जोधपुर 21 जून। जोधपुर विश्वविद्यालय के परिसर में योग कर्मी.व अन्तर्राष्ट्रीय हेयर & ब्यूटी एक्सपर्ट जगदीश भाटी कई वर्षों से “योग विद् ब्यूटी “के लिए निरंतर लोगों को जागरूक करते हुए योग के बारे जानकारी देते हैं ब्यूटी सेमिनार. वर्कशॉप में भी हेयर ब्यूटी एक्सपर्ट्स को योग का महत्त्व बताते हैं.भाटी ने अपने साथियों के योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने प्राणायाम, श्वासन, आसन और लकड़ी से शरीर को लचीला बनाने के लिए योगासन किए। आम जन से अपील जगदीश भाटी ने योग दिवस की पूर्व संध्या पर आम जन से अपील की कि वे अपने जीवन में योग को अपनी जीवनशैली के रूप में अपनाएं। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक अभ्यास तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक संपूर्ण जीवनशैली है जिसे हर क्षण किया जाना चाहिए।

योग के लाभ जगदीश भाटी ने कहा कि योग से आंतरिक मजबूती तो मिलती ही है, साथ ही शरीर की सुंदरता और चेहरे की चमक भी रहती है। उन्होंने कहा कि योग को नित्य क्रम में अपनाना चाहिए और इसे केवल एक दिवस तक सीमित नहीं रखना चाहिए। जगदीश भाटी ने कहा कि योग एक संपूर्ण जीवनशैली है जिसमें आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार, धारणा, ध्यान और समाधि की ओर जाना ही वास्तविक योग है। उन्होंने आम जन से अपील की कि वे योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें और इसके लाभों को महसूस करें।




Subscribe to my channel