विकसित कृषि संकल्प अभियान में किसानों को दी गई आधुनिक खेती की तकनीकी जानकारी
विकसित कृषि संकल्प अभियान में किसानों को दी गई आधुनिक खेती की तकनीकी जानकारी

गोण्डा ,छपिया/ विकसित कृषि संकल्प अभियान एवं खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत विकासखंड छपिया के ग्राम नेतुआ एवं मवई में किसान गोष्ठियों का आयोजन कर किसानों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक खेती की तकनीकी जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों को अपनाकर उत्पादन बढ़ाने तथा लागत कम करने के उपाय बताए।
ग्राम नेतुआ में आयोजित गोष्ठी के मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान केशवराम वर्मा तथा ग्राम मवई में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ओम प्रकाश रहे। दोनों अतिथियों ने किसानों से वैज्ञानिक खेती अपनाने तथा कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में डॉ. मनोज कुमार सिंह, उद्यान वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र मनकापुर ने हरी खाद की खेती, फसल अवशेष प्रबंधन, नए बागों का रेखांकन एवं पौधरोपण, पुराने बागों का जीर्णोद्धार, सब्जी पौधशाला प्रबंधन तथा मृदा परीक्षण के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने किसानों को मृदा स्वास्थ्य सुधारने एवं टिकाऊ खेती अपनाने की सलाह दी।
मनोज कुमार यादव, सहायक विकास अधिकारी (कृषि) ने खरीफ सीजन में अनुदान पर उपलब्ध कृषि निवेश, फार्मर रजिस्ट्री तथा विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। वहीं रोहित कुमार सिंह, बीटीएम ने डिजिटल क्रॉप सर्वे एवं आत्मा योजना, रामकिशुन वर्मा, एटीएम ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि एवं फसल बीमा योजना तथा बृजेश कुमार सिंह, एटीएम ने कुसुम योजना एवं कृषि यंत्रीकरण योजना के बारे में किसानों को अवगत कराया।
गोष्ठी में प्रगतिशील किसान राजेश कुमार वर्मा, कृष्णचंद्र, स्वामीनाथ, सत्यनारायण एवं जगदीश सहित बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लेकर खेती की आधुनिक तकनीकों और विभिन्न कृषि योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम के अंत में किसानों ने विशेषज्ञों से अपनी समस्याओं पर चर्चा कर समाधान भी प्राप्त किया।



Subscribe to my channel