ब्रेकिंग न्यूज़

मनकापुर पुलिस को मिली सफलता, मोबाइल झपटमारी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

मनकापुर पुलिस को मिली सफलता, मोबाइल झपटमारी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

 

मनकापुर (गोंडा), 21 जून। थाना कोतवाली मनकापुर पुलिस ने मोबाइल फोन झपटमारी की घटना का सफल अनावरण करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से झपटमारी किया गया एक मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस अधीक्षक गोंडा के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अजीत कुमार रजक के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी मनकापुर उदित नारायण पालिवाल के नेतृत्व में थाना कोतवाली मनकापुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अंशुल सिंह पुत्र धर्मेंद्र कुमार सिंह निवासी ग्राम सेमराय, थाना रामनगर, जनपद बाराबंकी तथा शिव पुत्र रामलखन निवासी तेलवारी बारा, थाना रामनगर, जनपद बाराबंकी को बेल्हनिया गांव मार्ग से गिरफ्तार किया।
महिला से बैग झपटकर हुए थे फरार
पुलिस के अनुसार 17 जून 2026 को मनकापुर क्षेत्र की एक महिला साइकिल से कस्बा स्थित लाइब्रेरी जा रही थी। इसी दौरान पीछे से मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात युवक आए और साइकिल के कैरियर में रखे बैग को झपटकर फरार हो गए। बैग में महिला का मोबाइल फोन भी रखा था। पीड़िता की तहरीर पर थाना कोतवाली मनकापुर में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
विवेचना में सामने आए आरोपी
जांच के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से झपटमारी किया गया POCO C75 एंड्रॉयड मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की गई।
बरामदगी
01 अदद एंड्रॉयड मोबाइल फोन (POCO C75)
01 अदद पल्सर मोटरसाइकिल (बिना नंबर प्लेट)
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
उपनिरीक्षक कमल किशोर मिश्रा
मुख्य आरक्षी राम मिलन यादव
मुख्य आरक्षी संदीप यादव
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई कर न्यायालय भेज दिया है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button