Uttar Pradesh News बेहतर पुलिसिंग से व्यवस्था से बढ़ा कानून पर आम जनमानस का भरोसा
प्रत्येक फरियादियों की समस्याओं का त्वरित समाधान हमारी प्राथमिकता

ब्यूरो प्रमुख शरद कुमार फतेहपुर, उत्तर प्रदेश
फतेहपुर। जनपद में पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के नेतृत्व में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने, अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा आमजन को त्वरित न्याय दिलाने की दिशा में पुलिस प्रशासन लगातार सक्रिय एवं प्रतिबद्ध दिखाई दे रहा है। पुलिस अधीक्षक की नियमित मॉनिटरिंग, जवाबदेही आधारित कार्यप्रणाली तथा सभी थाना प्रभारियों को दिए गए स्पष्ट निर्देशों का सकारात्मक प्रभाव जिले की पुलिसिंग में साफ दिखाई दे रहा है। यही कारण है कि विभिन्न थानों में आने वाले फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुनकर उनके गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण का प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में किशनपुर थाना प्रभारी योगेश कुमार की कुशल, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं जनोन्मुखी कार्यशैली क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। क्षेत्रीय नागरिकों का कहना है कि थाना प्रभारी के नेतृत्व में थाना परिसर में आने वाले प्रत्येक फरियादी की बात गंभीरता से सुनी जाती है तथा कानून के दायरे में रहकर निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाती है। पीड़ितों की समस्याओं के त्वरित समाधान को प्राथमिकता दिए जाने से आमजन का पुलिस के प्रति विश्वास पहले की अपेक्षा और अधिक मजबूत हुआ है।

स्थानीय लोगों के अनुसार थाना प्रभारी योगेश कुमार द्वारा अवैध शराब, मादक पदार्थों की तस्करी, जुआ, चोरी, मारपीट, वांछित अपराधियों तथा अन्य आपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई के चलते क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगाने में सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहे हैं। आम नागरिक स्वयं को अधिक सुरक्षित महसूस कर रहे हैं तथा पुलिस की सक्रियता की खुले मन से सराहना कर रहे हैं। क्षेत्रवासियों का कहना है कि थाना प्रभारी योगेश कुमार अपनी कार्यशैली में निष्पक्षता, पारदर्शिता, संवेदनशीलता और जवाबदेही को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं। प्रत्येक प्रार्थना पत्र का विधिक परीक्षण कर गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई कराना, पीड़ितों की नियमित सुनवाई करना तथा कानून का समान रूप से पालन सुनिश्चित करना उनकी कार्यप्रणाली की विशेष पहचान बन गया है। लोगों का मानना है कि बिना किसी अनावश्यक दबाव के कानून के अनुरूप कार्रवाई होने से पुलिस की विश्वसनीयता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।
जनचर्चाओं में कई नागरिकों का यह भी कहना है कि पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के नेतृत्व में जनपद की पुलिसिंग में सकारात्मक बदलाव देखने को मिला है। उनका मानना है कि पुलिस अधीक्षक स्वयं कानून व्यवस्था की लगातार मॉनिटरिंग करते हैं तथा प्रत्येक थाने में आने वाले फरियादियों की शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण पर विशेष जोर देते हैं। आमजन का कहना है कि जिले की पुलिस व्यवस्था को अधिक संवेदनशील, जवाबदेह और जनहितैषी बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक निरंतर प्रयासरत हैं। कुछ नागरिकों ने यह भी कहा कि उनकी दृष्टि में अभिमन्यु मांगलिक जैसे पुलिस अधीक्षक का नेतृत्व जनपद के लिए सकारात्मक अनुभव रहा है। उनका मानना है कि उनके निर्देशन में पुलिस कानून के अनुरूप कार्य करते हुए पीड़ितों को न्याय दिलाने और अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि यदि इसी प्रकार सख्त, पारदर्शी, जवाबदेह एवं जनहितैषी पुलिसिंग लगातार जारी रही तो अपराधियों में कानून का भय और आमजन में सुरक्षा का विश्वास दोनों और अधिक मजबूत होंगे। किशनपुर थाना पुलिस की वर्तमान कार्यशैली तथा जनपद स्तर पर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में संचालित प्रभावी पुलिसिंग को स्थानीय नागरिक कानून व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक सकारात्मक पहल के रूप में देख रहे हैं।




Subscribe to my channel