ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News पशु लूटकांड का खुलासा: पुलिस मुठभेड़ में शातिर पशु चोर घायल, नकदी व पिकअप बरामद

रिपोर्टर एजाज नबी जैदी मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश

मुजफ्फरनगर: थाना खतौली पुलिस ने पशु लूट के एक मामले का सफल अनावरण करते हुए पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक शातिर पशु चोर को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से लूट की रकम, अवैध हथियार और वारदात में प्रयुक्त पिकअप वाहन बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार अपराधियों की तलाश में चलाए जा रहे अभियान के तहत संदिग्ध वाहन की जांच के दौरान बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। जवाबी कार्रवाई में आरोपी घायल हो गया, जिसके बाद उसे दबोच लिया गया। घायल आरोपी की पहचान उस्मान पुत्र इसरार, निवासी मोहल्ला शेखान, थाना सरधना, जनपद मेरठ के रूप में हुई है।


तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 97,500 रुपये नकद, एक अवैध तमंचा, जिंदा व खोखा कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है और उससे पूछताछ के आधार पर गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है। खतौली पुलिस की इस कार्रवाई को पशु लूट की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में बड़ी सफलता माना जा रहा है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button