ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News न्याय पंचायत गढ़िया रंगीन में गौशाला निर्माण की मांग, किसान एकता संघ ने सौंपा ज्ञापन

ब्यूरो चीफ अनुभव शाक्य शाहजहाँपुर उत्तर प्रदेश

शाहजहाँपुर ग्राम पंचायत गढ़िया रंगीन में बढ़ती आवारा पशुओं की समस्या को लेकर किसान एकता संघ, उत्तर प्रदेश ने न्याय पंचायत गढ़िया रंगीन में गौशाला निर्माण की मांग उठाई है। किसान एकता संघ के जिला अध्यक्ष सत्यपाल सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जन चौपाल के दौरान नायब तहसीलदार मनु माथुर एवं जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) उत्तर कुमार को मांग पत्र सौंपा। इस दौरान ग्राम पंचायत सोफा के सचिव अमित कुमार भी उपस्थित रहे।

ज्ञापन में बताया गया कि न्याय पंचायत स्तर पर वर्तमान में कोई गौशाला नहीं है, जिसके कारण आवारा गायों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इससे किसानों की फसलें भारी नुकसान झेल रही हैं तथा ग्रामीणों को भी अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने अधिकारियों से इस मुद्दे को प्राथमिकता के आधार पर उच्च स्तर तक पहुंचाकर न्याय पंचायत में शीघ्र गौशाला निर्माण कराने की मांग की। ज्ञापन पर सत्यपाल सिंह, रामशंकर सिंह, नंदू राम, उदयवीर सिंह, सुदेश गुप्ता, महेंद्र पाल और अंकित सहित कई ग्रामीणों के हस्ताक्षर मौजूद रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button