ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News सूनेपन का फायदा उठाकर महिला से छेड़छाड़ – बिर्रा पुलिस ने 24 घंटे में आरोपी को भेजा जेल

आरोपी राजेश चन्द्रा उम्र 26 वर्ष, निवासी बोरसी, थाना बिर्रा

ब्यूरोचीफ राकेश कुमार साहू जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़

घटना का विवरण दिनांक 17.06.2026 को पीड़िता ने थाना बिर्रा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी राजेश चन्द्रा द्वारा सूनेपन का फायदा उठाकर जबरदस्ती छेड़छाड़ करने लगा। पीड़िता के विरोध करने व चिल्लाने पर आरोपी वाहा से भाग गया।

मामले की सूचना पर तत्काल FIR, गिरफ्तारी पीड़िता के आवेदन पर थाना बिर्रा में अपराध क्रमांक 81/2026 धारा 74 BNS पंजीबद्ध कर विवेचना लिया गया। पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में मामले में थाना बिर्रा पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी राजेश चन्द्रा निवासी बोरसी, को पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। इनकी रही अहम भूमिका कार्रवाई में निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव थाना प्रभारी बिर्रा, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक शामेश देव, प्र.आर. गौतम पाण्डे, आर. लक्ष्मी कश्यप का विशेष योगदान रहा।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button