Uttar Pradesh News सिंगरौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ‘सस्ता सोना’ देने का झांसा देकर लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश ₹10000 का इनामी फरार आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्टर चन्द्रिका प्रसाद उत्तर प्रदेश
सिंगरौली, मध्य प्रदेश: पुलिस अधीक्षक महोदय श्री षियाज़ के.एम (भा.पु.से.) के कुशल निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सर्वप्रिय सिन्हा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) देवसर अनुभाग डॉक्टर गायत्री तिवारी के मार्गदर्शन में जियावन पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने 25 फरवरी को घटित लूट के सनसनीखेज मामले का पर्दाफाश करते हुए गिरोह के मुख्य सरगना को गिरफ्तार कर लिया है।
मामले का संक्षिप्त विवरण: बीती 25 फरवरी को जियावन थाना क्षेत्र में फरियादियों लूट की सूचना दी गई थी। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस टीम ने घटनास्थल की गहन जांच की और आसपास के लोगों से पूछताछ की। घटना संदेहास्पद लगने पर जब पुलिस टीम ने फरियादियों से अलग-अलग कड़ाई से पूछताछ की, तब इस पूरी सुनियोजित साजिश का भंडाफोड़ हुआ। लूट की कहानी और साजिश: जांच में सामने आया कि आरोपियों ने ‘सस्ता सोना’ दिलाने का लालच देकर फरियादियों को अपने जाल में फंसाया था। फरियादियों को विश्वास में लेने के लिए आरोपियों ने पहले एक ज्वेलर्स की दुकान पर सोने का टुकड़ा चेक भी करवाया था। इसके बाद, 25 फरवरी को आरोपियों ने फरियादियों को झुरही के जंगल में बुलाया और उनसे नगद लेकर बिना सोना दिए वहां से रफूचक्कर हो गए।

मुख्य आरोपी सहित अन्य गिरफ्तार: जियावन पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए मामले में शामिल आरोपी अनिल सिंह (निवासी कचनी, वैढ़न) और शिवमंगल सिंह (निवासी गनियारी) को पहले ही राउंडअप कर लिया था। इसी कड़ाई में, पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए घटना के मुख्य मास्टरमाइंड एवं ₹10000 का इनामी फरार आरोपी बलवान पारधी (पिता इम्तियाज, उम्र 26 वर्ष, निवासी बूढ़ा, थाना रीठी, जिला कटनी) को भी गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार मुख्य आरोपी बलवान पारधी को आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया गया है। पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका: उक्त अंधा मोड़ सुलझाने और शातिर आरोपियों को दबोचने में जियावन थाना प्रभारी उप निरीक्षक शेषनारायण दुबे, सहायक उप निरीक्षक तेज बहादुर सिंह एवं आरक्षक सदन सहित थाना जियावन के समस्त स्टाफ की अत्यंत महत्वपूर्ण और सराहनीय भूमिका रही।




Subscribe to my channel