ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News कृष्णा नगर बाईपास पर नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद लाल बिहारी यादव का सपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

लम्भुआ विधानसभा में विभिन्न जगहों पर सपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत, राम मंदिर के कथित चढ़ावा चोरी मामले पर भी नेता प्रति पक्ष ने उठाए सवाल

रिपोर्टर गौरव सक्सेना जिला संवाददाता फर्रुखाबाद

लम्भुआ, सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव का मंगलवार को वाराणसी से जयसिंहपुर विधानसभा के अर्जुनपुर निवासी श्री नंद लाल निषाद की सुपुत्री की शादी में शामिल होने जाते समय लम्भुआ विधानसभा में सपाइयों ने किया जोरदार स्वागत।‌
श्री नंद लाल निषाद एस आई आर को लेकर चर्चा में आए थे जिनको राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी ने लखनऊ बुलाकर पार्टी कार्यालय पर सम्मानित भी किया था। सर्वप्रथम लम्भुआ विधानसभा क्षेत्र के कृष्णा नगर बाईपास पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया और पार्टी के समर्थन में नारे लगाए। बाईपास पर स्वागत कार्यक्रम में पूर्व विधायक अरुण कुमार वर्मा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं वरिष्ठ अधिवक्ता परमात्मा यादव, विधानसभा अध्यक्ष सतपाल यादव, ब्लॉक अध्यक्ष अखिलेश यादव, सोनू यादव, राजबली काका, संजय यादव सहित बड़ी संख्या में सपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। उसके बाद मदनपुर गांव में मस्जिद के पास मो.रिजवान भाई के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया, स्वागत कार्यक्रम में लगे अरूण वर्मा,परमात्मा यादव व राम मूर्ति चौरसिया जिंदाबाद के नारे। मदनपुर में लोगों के उमड़े जनसैलाब और जन उत्साह से गदगद नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव ने एकतित्र लोगों को सत्ताईस में सरकार बनाने की अपील करते हुए बूथों को मजबूत करने व एक एक वो‌ट को एकजुट करते हुए साईकिल के पक्ष में मतदान कराने की बात कही। मदनपुर में स्वागत करने में मुख्य रूप से जीशान,रिजवान,आलिम,अहसान,साहिल,कामरान,आमिर,सल्लू समेत सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

वहीं मीडिया से बातचीत के दौरान नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव ने ओमप्रकाश राजभर के हालिया बयानों पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि “ओमप्रकाश राजभर कभी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भीख मांगने की ट्रेनिंग दिया करते थे। उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। वह अखिलेश यादव पर टिप्पणी करने लायक नहीं हैं।”

अयोध्या में राम मंदिर के कथित चढ़ावा चोरी मामले पर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि “भाजपा की पूरी राजनीति ही चोरी पर आधारित है। मंदिर निर्माण से लेकर आज तक चोरी ही चोरी हुई है। इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।” नेता प्रतिपक्ष का यह दौरा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत हुआ। प्रशासन द्वारा उनके भ्रमण को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। नेता प्रतिपक्ष का काफिला निर्धारित कार्यक्रम के बाद पुनः वाराणसी के लिए रवाना हो गया।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button