ब्रेकिंग न्यूज़

Madhya Pradesh News किसानों के अधिक से अधिक फसल बीमा कराएं : कलेक्टर

अनुशंसित मात्रा से अधिक उर्वरक क्रय करने वाले किसानों के वेरीफिकेशन कराने के निर्देश

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश

ई-विकास प्रणाली से ही किसानों को उर्वरक वितरण करने के निर्देश बीज निगम के प्रक्षेत्र में खरीफ 2025 में बीज उत्पादन अत्यन्त कम होने पर दल द्वारा जांच के निर्देश कलेक्टर ने की एपीसी के बिंदुओं की समीक्षा

कलेक्टर पार्थ जैसवाल की अध्यक्षता में गुरूवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में एपीसी की बैठक संपन्न हुई। जिसमें कृषि, मत्स्य, पशुपालन, उद्यानिकी, सहकारिता आदि विभागों की समीक्षा की गई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष की फसलों के क्षेत्र विस्तार, उत्पादकता बढ़ाने के संबंध में जानकारी ली और जिले में उर्वरक उपलब्धता-वितरण की समीक्षा की। साथ ही ई-विकास प्रणाली से ही किसानों को उर्वरक वितरण करने के निर्देश दिए और कहा कि अनुशंसित मात्रा से अधिक उर्वरक क्रय करने वाले किसानों के वेरीफिकेशन तहसीलदार के माध्यम से कराएं। साथ ही खरीफ सीजन में अधिक से अधिक किसानों के फसल बीमा कराएं और अनुभागों की पीएम किसान बीमा योजना की सीएम हेल्पलाइन की क्लेम सेटलमेंट संबंधी शिकायतों को प्राथमिकता से निराकरण करें। कलेक्टर ने बीज निगम के प्रक्षेत्र पर खरीफ 2025 में बीज उत्पादन अत्यन्त कम होने पर दल गठित कर एसडीएम एवं डीडीए को जांच करने के निर्देश दिए।

फसल बीमा संबंधी शिकायतों के निराकरण नहीं करने पर छतरपुर एवं बड़ामलहरा एसएडीओ की 3 दिवस की वेतन कटौती के निर्देश प्राकृतिक खेती हेतु क्लस्टर विकसित करने एवं किसानों को नरवाई प्रबंधन के बारे में जागरूक करने के निर्देश

कलेक्टर ने बीमा संबंधी सीएम हेल्पलाइन की शिकायतें लंबित होने पर एवं सही जानकारी न देने पर छतरपुर एवं बड़ामलहरा एसएडीओ की 3 दिवस की वेतन कटौती के निर्देश दिए।
साथ ही राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के तहत किसानों को प्राकृतिक खेती के लिए चयनित कर क्लस्टर विकसित करें और किसानों को नरवाई प्रबंधन के बारे में जागरूक करें।
ई-मंडी प्रक्रिया के तहत लगने वाले औसत समय जिसमें किसानों के फसल एंट्री से लेकर अनुबंध, भुगतान आदि प्रक्रिया में लगने वाले समय में और सुधार करने के निर्देश दिए।
पशुपालन विभाग अंतर्गत राष्ट्रव्यापी कृत्रिम कार्यक्रम के तहत मैत्री कार्यकर्ताओं के माध्यम से पशुओं के कृत्रिम गर्भादान कराएं। साथ ही कार्य न करने वाले मैत्री कार्यकताओं को बदलने के भी निर्देश दिए। उन्होंने हिरण्यगर्भा योजना, मुख्यमंत्री दुग्ध समृद्धि योजना, क्षीर धारा ग्राम योजना में पशुपालकों को लाभान्वित करने एवं गोरस ऐप के प्रति जागरूक करने के भी निर्देश दिए।

बैंकों में पीएमएफएमई योजना के लंबित आवेदनों के निराकरण कराएं मुख्यमंत्री मछुआ समृद्धि योजना के तहत केज कल्चर हेतु आवेदन कराने के निर्देश दिए। उद्यानिकी विभाग के नवीन कार्य जैसे हाईवेल्यु क्रॉप की खेती, ड्रिप सिंचाई पद्यति के क्लस्टर विकास आदि कार्यों की समीक्षा की और बक्सवाहा, बड़ामलहरा एवं राजनगर के प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना के बैंकों में लंबित आवेदनों के जल्द निराकरण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने बारीगढ़, राजनगर एवं बड़ामलहरा के वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी की पीएमएफएमई योजना में प्रगति अत्यंत खराब होने पर एक वेतन वृद्धि रोकने के संबंध में नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने डीएमओ मार्कफेड एवं डीडी वेटनरी को बैठक में अनुपस्थित रहने पर 1 दिन का अवैतनिक करने के निर्देश दिए।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button