उत्तराखण्डब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Uttarakhand News पुलिस ने 11 पर लगाया 1.10 लाख का जुर्माना

रिपोर्टर राजेश सिंह राजा कोली पौड़ी गढ़वाल उत्तराखण्ड

पौड़ी। पुलिस ने एक बार फिर से व्यापक रूप से सत्यापन अभियान चलाना शुरू कर दिया है। आगामी चारधाम यात्रा के मद्देनजर पुलिस अभी से बाहरी लोगों के सत्यापन करने में जुट गई है।एसएसपी पौड़ी श्वेवा चौबे के निर्देशों के बाद जनपद पुलिस ने पूरे जिले में सत्यापन अभियान चलाया। एसएसपी चौबे ने बताया कि आगामी चारधाम यात्रा को लेकर भी पुलिस को अपने थाना क्षेत्रों में छात्रों, श्रमिकों, किरायेदारों, फड़-फेरी व मजदूरों, बाहरी व्यक्तियों के अलावा संदिग्ध रूप से घूम रहे लोगों के आवागमन पर सत्यापन की कार्यवाही करने को कहा गया है। जिससे कि किसी भी अप्रिय घटना पर नकेल कसी जा सके। एसएसपी ने बताया कि रविवार को पुलिस ने सत्यापन अभियान चलाकर 60 किरायेदार, 114 मजदूर, 54 रेड़ी व ठेली वालों का सत्यापन किया। इस मौके पर पुलिस ने सत्यापन न करने वाले 11 भवन स्वामियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक लाख दस हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। बताया पुलिस ने श्रीनगर में 9, लक्ष्मणझूला व महिला थाना श्रीनगर की ओर से एक- एक पर चालानी कार्रवाई की गई। साथ ही पुलिस ने फड़ फेरी लगाने वाले 41 लोगों पर 12 हजार 750 के चालान किये। जिसमें पौड़ी व श्रीनगर में 10, कोटद्वार 11, सतपुली पांच, धुमाकोट तीन, कालागढ़ दो चालान शामिल हैं। वहीं एसएसपी ने बताया कि अभी तक 75 किरायेदार, 159 मजदूर व 75 रेड़ी व ठेली वालों के विरुद्ध सत्यापन की कार्यवाही की गयी।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button