Uttar Pradesh News आज दोपहर 12:00 बजे उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के कार्यालय तिलक नगर कालोनी से एक प्रतिनिधिमंडल जिला कलेक्ट्रेट के लिए रवाना हुआ

रिपोर्टर रफ़ी उल्लाह खान रामपुर उत्तर प्रदेश
आज दोपहर 12:00 बजे उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के कार्यालय तिलक नगर कालोनी से एक प्रतिनिधिमंडल जिला कलेक्ट्रेट के लिए रवाना हुआ वहां पहुंचकर हाउस टैक्स व वॉटर टैक्स को समाप्त करने के संबंध में नगर मजिस्ट्रेट सालिक राम जी को एक ज्ञापन सौंपा इस पर संगठन के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश अग्रवाल ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन के आदेश अनुसार जी आई एस सर्वे के बाद नगर पालिका परिषद द्वारा बढ़ाई गई दरों पर रोक लगा दी गई है लेकिन उसके उपरांत में नगर पालिका परिषद रामपुर द्वारा जानबूझकर बढ़ाया गया 50 गुना हाउस ट्रैक व वॉटर टैक्स पर रोक नहीं लगाई गई है व साथ ही माननीय मुख्यमंत्री के आदेश अनुसार जिनका बढ़ा हुआ टैक्स जमा कर लिया गया है उन पर माननीय मुख्यमंत्री के नए आदेश अनुसार बढ़ा कर लिए गए टैक्स को भविष्य में समायोजित किया जाना अति आवश्यक है हाउस टैक्स व वाटर टैक्स 50 गुना अधिक रूप से बढ़ा दिया जाना जनता के हितों के खिलाफ है जिससे आम जनता में त्राहि त्राहि मची हुई है

रामपुर शहर में उद्योगों का अभाव है जिससे यहां उद्योग व व्यापार अर्थव्यवस्था से पीड़ित है व रोजगार का अभाव है आम जनता के लिए 50 गुना हाउस ट्रैक्टर व वॉटर टैक्स जमा करना संभव नहीं है जनता में इस बड़े हुए टैक्स से भारी आक्रोश है इस बड़े हुए टैक्स को समाप्त किया जाना व जिन लोगों से बड़ा हुआ टैक्स जमा कर लिया गया है उसे भविष्य में समायोजित कराया जाना अति आवश्यक है व हाउस टैक्स व वॉटर टैक्स को भी समाप्त कराया जाना मुख्यमंत्री के आदेशों का पालन करना नगर पालिका परिषद को चाहिए इस अवसर पर प्रचार मंत्री गोपाल शर्मा, विष्णु रस्तोगी विशेष सचिव उत्तर प्रदेश ,अमित रस्तोगी, राहुल सैनी, लालमन सैनी हरिओम सैनी ,बबलू रस्तोगी, नवाब युसूफ अली अन्य सैकड़ो की संख्या में पदाधिकारी व व्यापारी मौजूद रहे



Subscribe to my channel