ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News आईजीआरएस पोर्टल (एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली) पर विभिन्न विभागों से प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

रिपोर्टर रफ़ी उल्लाह खान रामपुर उत्तर प्रदेश

बैठक में अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
बैठक के दौरान स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि मा0 मुख्यमंत्री जी #UPCM की मंशा के अनुरूप आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनसामान्य की समस्याओं के समाधान में लापरवाही करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सेवा में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के उपरांत मिले असंतुष्ट फीडबैक का परीक्षण किए जाने पर खंड शिक्षा अधिकारी बिलासपुर, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी सीएचसी शाहबाद, पशु चिकित्सा अधिकारी स्वार, सीडीपीओ बिलासपुर एवं सहायक विकास अधिकारी मिलक के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक दिन का वेतन काटने के निर्देश ।  निर्देशित किया कि कोई भी शिकायत निर्धारित समय सीमा के बाद डिफॉल्टर श्रेणी में नहीं जानी चाहिए। शिकायतों का निस्तारण केवल औपचारिकता न होकर शिकायतकर्ता की वास्तविक समस्या के समाधान पर आधारित होना चाहिए। प्रत्येक शिकायत के निस्तारण के बाद शिकायतकर्ता से अनिवार्य रूप से फीडबैक प्राप्त किया जाए, ताकि निस्तारण की गुणवत्ता का सही आकलन किया जा सके।

उपस्थित सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतकर्ताओं से नियमित संवाद बनाए रखें तथा शिकायतों के समाधान की वास्तविक स्थिति की पुष्टि स्वयं वार्ता कर करें। शिकायतों के तथ्यों की पुष्टि के लिए संबंधित शिकायतकर्ता से सीधे संपर्क करना आवश्यक है। सभी विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया गया कि वे प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक अपने कार्यालयों में बैठकर आईजीआरएस पोर्टल का नियमित परीक्षण करें तथा लंबित एवं नवीन शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें।  शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शी, जवाबदेह एवं संवेदनशील शिकायत निवारण व्यवस्था स्थापित करना सभी अधिकारियों की सामूहिक जिम्मेदारी है तथा इसमें किसी भी स्तर पर शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button