Uttar Pradesh News दिनांक 16.06.2026 को जनपद स्तरीय महिला सुरक्षा दल एवं जनपद रामपुर के समस्त थानो से महिला सुरक्षा दल द्वारा व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया ।

रिपोर्टर रफ़ी उल्लाह खान रामपुर उत्तर प्रदेश
मिशन शक्ति फेस – 5.0 अभियान के द्वितीय चरण अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आज दिनांक 16.06.2026 को जनपद स्तरीय महिला सुरक्षा दल एवं जनपद रामपुर के समस्त थानो से महिला सुरक्षा दल द्वारा व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया ।

जागरूकता कार्यक्रम के मुख्य बिंदु:–
महिला सुरक्षा एवं आत्मरक्षा से जुड़े आवश्यक उपाय, कानूनी अधिकार, नारी सम्मान से संबंधित प्रावधान एवं हेल्पलाइन सेवाओं 1090 (महिला शक्ति हेल्पलाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन),112 (आपातकालीन सेवा),1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन) की कार्यप्रणाली एवं उपयोगिता तथा घरेलू हिंसा, छेड़छाड़, ऑनलाइन उत्पीड़न तथा इनके विरुद्ध त्वरित कार्रवाई की प्रक्रिया आदि । मिशन शक्ति टीम द्वारा महिलाओ/बालिकाओ को पंपलेट, कॉमिक्स एवं जागरूकता सामग्री वितरित की गई, ताकि वे अपने अधिकारों एवं सुरक्षा उपायों को आसानी से समझ सकें और आवश्यकता पड़ने पर उनका प्रभावी उपयोग कर सकें ।




Subscribe to my channel