ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News यमुना मैया के जयकारों से गूंजा हनुमान घाट

ब्यूरो चीफ सागर कुमार इटावा उत्तर प्रदेश

इटावा। मृत्युंजय मां पीताम्बरा परिवार द्वारा अमावस्या पर्व पर यमुना तट के पास स्थित हनुमान घाट पर यमुना आरती की गई जिसमें शहर के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। मां पीताम्बरा परिवार के संरक्षक जनमेजय सिंह भदौरिया ने बताया कि गत वर्ष नवंबर माह में इटावा शहर में सम्पन्न हुए मृत्युंजय मां पीतांबरा महायज्ञ के बाद यज्ञाधीश रामदास महाराज के निर्देश पर प्रत्येक माह की अमावस्या को यमुना आरती की जा रही है। उसी क्रम में इस अमावस्या पर्व भी अध्यक्ष पंकज तिवारी बबलू महिंद्रा, अल्लू ठाकुर, हर गोपाल शुक्ला, अवधेश दुबे, दिलीप सक्सेना, रामपाल यादव, मुकेश शुक्ला, डा. आशीष दीक्षित, राजीव पाल, प्रदीप कनौजिया, ओम रतन कश्यप, नन्दन शर्मा , मनोज तिवारी, अखिल सक्सेना ने मां पीतांबरा परिवार से जुड़े नगर के श्रद्धालुजनों के साथ सायंकाल यमुना आरती की और जयकारे लगाए।

इसके बाद सभी को भंडारा प्रसाद ग्रहण कराया गया। उन्होंने बताया कि अगली अमावस्या को यज्ञाधीश रामदास महाराज भी आरती में भाग लेंगे।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button