ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News “फतेहपुर पुलिस द्वारा आमजन से अपील – यातायात नियमों का पालन करें, नशे की हालत में वाहन न चलाएं” !

रिपोर्टर शत्रुघन फ़तेहपुर उत्तर प्रदेश

कल दिनांक 14.06.26 की रात्रि को #Spfhr के निर्देशन तथा Addlspfhr के कुशल पर्यवेक्षण में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के दृष्टिगत यातायात मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान (ड्रंक एण्ड ड्राइव) के अंतर्गत नशे की हालत में वाहन चलाने वाले वाहनों की चेकिंग के क्रम में जिंदपुर टोल प्लाजा बहुआ पर यातायात प्रभारी केशरी प्रसाद यादव व थाना ललौली सीसी टीम प्रभारी -1 उ0नि0एरिस पटेल सीसी टीम प्रभारी-2 उ0नि0 राजेश कुमार सिंह एवं यातायात पुलिस द्वारा चेकिंग की गई एवं बड़ौरी टोल प्लाजा पर टीएसआई अवधेश कुमार सिंह व थाना कल्यानपुर सीसी टीम प्रभारी उ0नि0 संजय सरोज के द्वारा चेकिंग की गई। और काटोघन टोल प्लाजा पर खागा सीसी टीम प्रभारी कृष्ण कुमार यादव एवं टी एस आई देव प्रकाश नागर के द्वारा चेकिंग कर कार्यवाही की गई


अभियान के दौरान नशे की हालत (ड्रंक एण्ड ड्राइव) में वाहन चलाने वाले विभिन्न वाहन चालकों के विरुद्ध 53 ई-चालान कर 5,30,000/- रुपये का जुर्माना किया गया तथा बिना नंबर प्लेट के भरी मॉल वाहक वाहनों के 30 ई- चालान कर 1,50,000/- रुपये का जुर्माना किया गया। इसके साथ-साथ थाना प्रभारी मलवा राजीव मिश्रा द्वारा हाईवे पर खड़े अवैध पार्किंग से वाहनों को हटवाया गया और कार्यवाही की गयी।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button