Madhya Pradesh News निकायों एवं जनपदों में आयोजित जन कल्याण शिविर में हितग्राहियों को लाभान्वित करें: कलेक्टर
कलेक्टर ने कहा यूसीसी पोर्टल पर नागरिक अपने सुझाव अवश्य दर्ज करें

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश
कक्षा 5वीं एवं 8वीं की द्वितीय परीक्षाओं के मद्देनजर सुबह 7 से 12 बजे तक बिजली सुचारू रखने के निर्देश ईई पीएचई को हैंडपंप सुधार संबंधी शिकायतों के प्राथमिकता से निराकरण के निर्देश कलेक्टर की अध्यक्षता में टीएल बैठक संपन्न सोमवार को कलेक्टर पार्थ जैसवाल की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभाकक्ष में टीएल बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया, राजस्व अधिकारी, विभागों के अधिकारी सहित निकायों के सीएमओ एवं जनपदों के सीईओ उपस्थित रहे।

कलेक्टर श्री जैसवाल ने नागरिकों से यूसीसी पोर्टल पर प्रस्तावित समान नागरिक संहिता के संबंध में सुझावों को दर्ज करने एवं विभागों के अधिकारी कर्मचारी को भी सुझावों को दर्ज कराने प्रेरित करने के निर्देश दिए। साथ ही 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर खजुराहो के पश्चिमी मंदिर समूह में सामूहिक योग कार्यक्रम हेतु सम्पूर्ण तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने 18 जून तक आयोजित होने वाले जनकल्याण शिविरों में भी अधिक से अधिक हितग्राहियों को लाभान्वित करने के लिए निकायों एवं जनपदों के अधिकारियों को निर्देशित किया। कलेक्टर ने निर्माण एजेंसी के अधिकारियों को कहा कि निर्माण विभाग के संबंधित अपने भूमिपूजन एवं लोकार्पण की जानकारी प्रेषित करें। उन्होंने एमपीईबी के अधिकारी को निर्देश दिए कि कक्षा 5वीं एवं 8वीं की द्वितीय परीक्षाओं के मद्देनजर सुबह 7 से 12 बजे तक बिजली कटौती की स्थिति न बने। सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी विभाग संतुष्टिपूर्वक निराकरण के साथ ए ग्रेड प्राप्त करें। साथ ही पीएचई सुधार योग्य हैंडपंपों को प्राथमिकता से सुधार कराएं और एसडीएम एवं जनपद सीईओ सुधार किए गए हैंडपंपों को वेरिफाई करे और ईई पीएचई हैंडपंप सुधार संबंधी शिकायतों के प्राथमिकता से निराकरण भी करे।
छतरपुर एसडीओ द्वारा हैंडपंपों के सुधार कार्य संबंधी शिकायतों के निराकरण नहीं करने पर शोकॉज कलेक्टर ने छतरपुर एसडीओ द्वारा हैंडपंपों के सुधार कार्य संबंधी शिकायतों के निराकरण नहीं करने पर शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। जल गंगा संवर्धन अभियान में कलेक्टर ने जनपद नौगांव, छतरपुर, राजनगर एवं लवकुशनगर में रनिंग शेष फार्म पौंड के कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने केन बेतवा के कार्यपालन यंत्री के बैठक में अनुपस्थित रहने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही बैठक में उपस्थित प्रतिनिधि द्वारा नहर अधिग्रहण के संबंध में सही जानकारी न देने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा आयोगों के लंबित प्रकरण होने पर उनके प्रतिवेदन शीघ्र प्रस्तुत करने एसडीएम सहित संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए। कलेक्टर ने गेहूं खरीदी वाले किसानों के जल्द भुगतान क्लियर करने एवं समिति स्तर पर लंबित ईपीओ भी जल्द क्लियर करने के निर्देश दिए। लोक सेवा गारंटी में समय सीमा के बाहर प्रकरण में कई अधिकारियों पर लगाई पेनाल्टी कलेक्टर ने लोक सेवा गारंटी के समयसीमा के बाहर के प्रकरणों में पेनाल्टी लगाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने बाजना पंचायत सचिव पर 1500 रुपए की पेनाल्टी, नायब तहसीलदार रानीपुरा तह. नौगांव पर 1 हजार रुपए, नायब तहसीलदार भगवां, जुझारनगर एवं चंद्रनगर पर 1 हजार रुपए एवं जीई विद्युत विभाग ग्रामीण छतरपुर पर 1 हजार रुपए की पेनाल्टी लगाने के निर्देश दिए।




Subscribe to my channel