ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News पीलिया की बीमारी से पीड़ित था और इसी से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया।

रिपोर्टर रफ़ी उल्लाह खान रामपुर उत्तर प्रदेश

रामपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने वाले युवक की पहचान शुक्रवार सुबह नसीम अहमद पुत्र अब्दुल वाहिद निवासी टट्टूबालन, मजार टाट शाह मियां, थाना गंज के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वह पीलिया की बीमारी से पीड़ित था और इसी से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। यह घटना गुरुवार को रामपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या तीन पर हुई थी। नसीम अहमद अचानक चलती ट्रेन के सामने कूद गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुक्रवार सुबह परिजनों ने शव की पहचान की।

पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया, थाना प्रभारी जीआरपी ईश्वर चंद ने बताया कि मृतक काफी समय से पीलिया की बीमारी से पीड़ित था। परिजन उसका उपचार भी करा रहे थे, नसीम अहमद अपने पीछे पत्नी और चार बच्चों को छोड़ गया है, जिनमें तीन बेटियां और एक बेटा शामिल हैं। मृतक ही परिवार का मुख्य कमाने वाला था। उसकी मौत के बाद परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। मृतक के भाई ने बताया कि परिवार में अब वह अकेला भाई बचा है।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button