ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News गढ़िया रंगीन-हजरतपुर रोड पर आमने-सामने भिड़ीं दो बाइकें, दो युवक गंभीर घायल; पुलिस ने एम्बुलेंस से पहुंचाया अस्पताल

ब्यूरो चीफ अनुभव शाक्य शाहजहाँपुर उत्तर प्रदेश

शाहजहांपुर। गढ़िया रंगीन-हजरतपुर रोड पर रामपुर गांव के समीप शनिवार को दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों व ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों बाइकें तेज रफ्तार में थीं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक युवक के पैर में गंभीर चोट आई, जबकि दूसरे युवक के चेहरे पर गहरी चोटें आई हैं। हादसे के बाद दोनों घायल सड़क पर तड़पते रहे, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। घायलों की पहचान निखिल शर्मा पुत्र हरिओम शर्मा निवासी गढ़ी, थाना ढोलना, जनपद कासगंज तथा संतराम श्रीवास्तव पुत्र महेंद्र पाल निवासी रामपुर, थाना गढ़िया रंगीन, जनपद शाहजहांपुर के रूप में हुई है।

सूचना मिलते ही थाना गढ़िया रंगीन पुलिस मौके पर पहुंची। उपनिरीक्षक विवेक कुमार और पुलिस टीम ने तत्काल 108 एम्बुलेंस बुलवाकर दोनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैतीपुर भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल युवकों को बेहतर इलाज के लिए रेफर किए जाने की भी संभावना जताई जा रही है। पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने सड़क पर बढ़ते हादसों को देखते हुए यातायात नियमों के पालन और वाहन चालकों से सावधानी बरतने की अपील की है।
अनमोल यादव पत्रकार

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button