ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News लक्ष्मण मस्तूरिया प्रतिमा चौक के लिए हुआ भूमिपूजन

राज्य का पहला मूर्ति मस्तूरी में स्थापित करेंगे जेसीपी पार्टी

ब्यूरोचीफ राकेश कुमार साहू जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़

शोषित छत्तीसगढ़ियों को अपनी रचनाओं से जगाकर छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण में सांस्कृतिक योगदान देने वाले महान कवि लक्ष्मण मस्तूरिया का प्रतिमा स्थापना को लेकर जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी आगे आया है, जिसका बहुप्रतीक्षित भूमिपूजन पार्टी ने मस्तूरी में किया गया । पार्टी के बिलासपुर जिला अध्यक्ष ठा शैलू छत्तीसगढ़िया में बताया कि स्वर्गीय मस्तूरिया जी के प्रतिमा राजिम, मस्तूरी , रायपुर या बिलासपुर में स्थापित करने के लिए हमारी पार्टी विगत 5 वर्षों से प्रयास कर रहा था जो अंततोगत्वा मस्तूरी में अंतिम रूप से जमीन पर आया ।

इस भूमिपूजन में आम छत्तीसगढ़ियों के साथ साथ प्रदेश भर से पार्टी के शीर्ष नेताओं का जमावड़ा मस्तूरी में हुआ और सबने राज्यगीत और मस्तूरिया जी के आम आदमी को जगाने वाला गीत गाकर भूमिपूजन किया। पार्टी का मानना है कि राष्ट्रीय महापुरुष के साथ साथ हमे राज्य के महापुरुषों को भी नहीं भूलना है । उन्होंने आगे बताया कि आज भूमिपूजन के बाद प्रतिमा के निर्माण जल्दी से जल्दी हो इसके लिए पार्टी प्रयास करेगी , साथ ही हर छत्तीसगढ़िया को इस महापुरुष के प्रति सांस्कृतिक रूप से जोड़ने के लिए एक एक रुपये मूर्ति निर्माण के लिए पैसा लेने का प्रयास किया जाएगा ।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button