Madhya Pradesh News थाना खजुराहो पुलिस ने हत्या के प्रयास घटना में सम्मिलित ₹10000 के इनामी तीसरे आरोपी को किया गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश
छतरपुर थाना खजुराहो क्षेत्र अंतर्गत पुरानी बस्ती में फायर करने एवं लोहे के रॉड, लाठी से मारपीट करने संबंधी फरियादी पीड़ित की रिपोर्ट पर थाना खजुराहो में भारतीय न्याय संहिता की हत्या के प्रयास एवं आयुध अधिनियम की धाराओं में अपराध किया गया था। पुलिस टीम द्वारा पूर्व में आरोपी हरिश्चंद्र पटेरिया एवं राजेश पटेरिया को गिरफ्तार किया गया था।
पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री रजत सकलेचा ने फरार शेष आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु ₹10000 के इनाम की उद्घोषणा की थी।

पुलिस टीम द्वारा घटना में सम्मिलित ₹10000 के इनामी में से तीसरे आरोपी अंशुल पटेरिया पिता राजेश पटेरिया निवासी ग्राम पाय हाल निवास पुरानी बस्ती खजुराहो को गिरफ्तार किया गया। घटना में सम्मिलित अन्य आरोपी राजाबाबू पटेरिया की तलाश की जा रही है। विधिवत कार्यवाही कर अभियुक्त को न्यायालय पेश किया गया। उक्त कार्रवाई में एसडीओपी खजुराहो श्री मनमोहन सिंह बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी खजुराहो उप निरीक्षक एनके सोलंकी, उप निरीक्षक मारकंडेय मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक अशोक शर्मा, प्रधान आरक्षक माता बदल, आरक्षक बेटालाल एवं साइबर टीम की भूमिका रही।




Subscribe to my channel