ब्रेकिंग न्यूज़

Madhya Pradesh News जल गंगा संवर्धन अभियान

कलेक्टर के निर्देशन में छतरपुर एवं बिजावर वि.खं. में बावड़ी उत्सव, जनजागरूकता एवं श्रमदान आयोजित

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश

जिले में कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देशन में संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जल संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन एवं पारंपरिक जल स्रोतों के संरक्षण को लेकर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा छतरपुर एवं बिजावर विकासखंडों में बावड़ी उत्सव, जनजागरूकता कार्यक्रम एवं श्रमदान गतिविधियां आयोजित कर लोगों को जल संरक्षण के प्रति प्रेरित किया गया। नवांकुर संस्था वैभव बुंदेलखंड जनहित महिला समिति, सेक्टर पड़रिया द्वारा आदर्श ग्राम गठेऊरा में बावड़ी उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के राज्य कार्यालय भोपाल से संभाग समन्वयक अमिताभ श्रीवास्तव एवं जिला समन्वयक आशीष ताम्रकार विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने मां बजानी माता मंदिर एवं प्राचीन बावड़ी का पूजन-अर्चन कर 101 दीपों के साथ दीप प्रज्वलित किए। गंगा आरती एवं हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ के साथ जल संरक्षण का संदेश दिया गया।


इस अवसर पर अमिताभ श्रीवास्तव ने कहा कि पानी बनाया नहीं जा सकता, केवल बचाया जा सकता है। उन्होंने कुएं, तालाब और बावड़ियों के संरक्षण, पॉलिथीन के उपयोग से बचने, स्वच्छता बनाए रखने तथा “एक पेड़ मां के नाम” अभियान से जुड़ने का आह्वान किया। वहीं छतरपुर स्थित प्रताप सागर तालाब पर जन अभियान परिषद के तत्वावधान में श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में संभाग समन्वयक अमिताभ श्रीवास्तव, जिला समन्वयक आशीष ताम्रकार, नवांकुर संस्थाओं के प्रतिनिधि, बीएसडब्ल्यू एवं एमएसडब्ल्यू छात्र, मेंटर्स, नगर प्रस्फुटन समिति के सदस्य एवं समाजसेवी शामिल हुए। लगभग दो घंटे के श्रमदान में तालाब के घाटों और जल क्षेत्र की व्यापक सफाई कर कचरा हटाया गया।


वहीं बिजावर विकासखंड में आयोजित बावड़ी उत्सव एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम में चंदेलकालीन जल प्रबंधन की गौरवशाली परंपरा को स्मरण करते हुए पारंपरिक जल स्रोतों के संरक्षण एवं संवर्धन पर जोर दिया गया। प्राचीन बावड़ी परिसर में पूजन, दीप प्रज्वलन, आरती एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए। उपस्थित ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों को जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन, जल स्रोतों की स्वच्छता तथा जल के सदुपयोग की शपथ दिलाई गई।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button