ब्रेकिंग न्यूज़

Madhya Pradesh News असंगठित श्रमिकों के लिए सुनहरा अवसर, श्रम योगी मानधन योजना के तहत लगाए जा रहे विशेष शिविर

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश

असंगठित क्षेत्र में कार्यरत श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से केन्द्र सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना में पंजीयन के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर शिविर आयोजित कर अधिक से अधिक श्रमिकों को योजना से जोड़ा जा रहा है।


श्रम विभाग द्वारा रेलवे स्टेशन परिसर, असंगठित श्रमिक समूहों तथा ऑटो रिक्शा चालकों के बीच लगातार कैंप आयोजित कर पंजीयन की कार्यवाही की जा रही है। विभाग ने पात्र श्रमिकों से योजना का लाभ लेने हेतु आगे आने की अपील की है। योजना के अंतर्गत पंजीकृत श्रमिकों को 60 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर 3,000 रुपये प्रतिमाह पेंशन प्रदान की जाएगी, जिससे उनके वृद्धावस्था जीवन को आर्थिक सुरक्षा मिल सकेगी। पंजीयन कराने के इच्छुक श्रमिक मोबाइल नंबर 7000377563 पर संपर्क कर योजना में अपना पंजीयन करा सकते हैं। श्रम पदाधिकारी, जिला छतरपुर ने सभी पात्र असंगठित श्रमिकों से इस महत्वाकांक्षी पेंशन योजना का लाभ उठाने का आग्रह किया है।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button