ब्रेकिंग न्यूज़
Madhya Pradesh News बारिश के पूर्व शाला भवनों, आंगनवाड़ी, पंचायत भवन एवं निकायों में जर्जर भवनों के चिन्हांकन करें: कलेक्टर
जनपदों एवं राजस्व के कर्मचारियों से हैण्डपंपों के सुधार कार्यों के वेरीफिकेशन कराने के निर्देश

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश
राजस्व अधिकारियों को सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश गेहूं खरीदी के लंबित भुगतान की राशि शीघ्र क्लियर करने के लिए डीएम नॉन एवं जीएम सीसीबी को निर्देश अधिकारियों को अपने क्षेत्र के छात्रावासों के निरीक्षण कर आवश्यक सुधार संबंधी आंकलन करने के निर्देश
सोमवार को कलेक्टर पार्थ जैसवाल की अध्यक्षता में टीएल बैठक जिला पंचायत सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया सहित अन्य राजस्व अधिकारी, विभागों के अधिकारी, निकायों के सीएमओ एवं जनपदों के सीईओ उपस्थित रहे। कलेक्टर श्री जैसवाल ने राजस्व अधिकारियों को गंभीरता से सीएम हेल्पलाईन की नामांतरण व सीमांकन संबंधी शिकायतों को प्राथमिकता से निराकरण कराने के स्पष्ट निर्देश दिए। कृषि उपज के भुगतान, प्रसूति सहायता, निकायों में सड़कों के सुधार, पीएम आवास, साफ-सफाई आदि की शिकायतों को प्राथमिकता से निराकृत करने के निर्देश दिए। जनपदों एवं राजस्व विभाग के कर्मचारियों के माध्यम से हैण्डपंप सुधार कार्यों के वेरीफिकेशन कराने के लिए एसडीएम को निर्देशित किया एवं राजस्व अधिकारी को हैण्डपंपो पर निजी अतिक्रमण हटाने के भी निर्देश दिए। साथ ही डीईओ को 1000 दिवस से अधिक की शिक्षा विभाग की शिकायत को भी प्राथमिकता से समाधान करने के लिए कहा। कलेक्टर ने बक्सवाहा में जल निगम महाप्रबंधक को ग्रामों में जल पहुंच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने गेहूं खरीदी के लंबित भुगतान की राशि शीघ्र क्लियर करने के लिए डीएम नॉन एवं जीएम सीसीबी को निर्देश दिए।
जनगणना 2027 में हुई मकानों की गणना कार्य में पाए गए लॉक्ड हाउसेस के सत्यापन कराने के निर्देश दिए जिसके लिए एसडीएम को स्वयं जाकर वेरीफिकेशन करने के लिए कहा। जिसमें छतरपुर नगर के अधिकारियों को विशेषरूप से निर्देशित किया गया। केन बेतवा लिंक परियोजना अंतर्गत बनाई जा रही नहर के लिए भूमि अधिग्रहण के 15 दिनों में सुनवाई कर अवार्ड राशि जारी करने के लिए संबंधित राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए गए। जनपदों में जल गंगा संवर्धन अभियान में शेष फॉर्म पॉण्ड के कार्यों को तत्काल पूर्ण करने के सीईओ को निर्देश दिए।

कैम्प आयोजित कर प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना में हितग्राहियों के पंजीयन कराए जाएं
बारिश के पूर्व नालों की साफ-सफाई आदि सुनिश्चित करने के निर्देश
अनुग्रह सहायता राशि एवं संबल पंजीयन के लंबित आवेदनों के शीघ्र निराकरण के निर्देश
कलेक्टर ने स्वास्थ्य केन्द्रों, स्कूलों, आंगनवाड़ियों, बागवानी क्लस्टर विकास के लिए प्लान, जनपदों में लाईब्रेरी हेतु आवश्यक सुक्षाव के प्रस्ताव भेजने के संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए।
कलेक्टर ने बारिश के मौसम के दृष्टिगत शिक्षा विभाग की शाला भवनों, आंगनवाड़ी भवन, पंचायत भवन एवं निकायों में जर्जर भवनों के चिन्हांकन करने के निर्देश सीएमओं, जनपद सीईओ एवं एसडीएम को दिए, जिससे जर्जर भवनों को समय रहते गिराया जा सके जिससे काई अप्रिय घटना की स्थिति न बने। साथ ही जनपदों एवं निकायों में बारिश के पूर्व नालों की साफ-सफाई आदि सुनिश्चित करने के भी निर्देश जनपद सीईओ एवं सीएमओ को दिए। इसके अतिरिक्त डूब क्षेत्र वाले ग्रामों में बाढ़ राहत हेतु आवश्यक बैठक करने के लिए भी निर्देशित किया। कलेक्टर ने कहा कि छात्रावासों को बेहतर बनाने की दिशा में राजस्व अधिकारी एवं सीईओ को अपने क्षेत्र के छात्रावासों के निरीक्षण करें और किसी प्रकार की सामग्री एवं अन्य आवश्यकता हेतु आंकलन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
कलेक्टर ने विस्थापित ग्रामों में कैम्प आयोजित कर समस्त हितलाभ दिए जाने के दिए निर्देश
शिफ्ट हुए ग्रामों में बिजली पहुंच प्राथमिकता से करने के निर्देश
कलेक्टर ने कहा कि केन-बेतवा लिंक परियोजना के विस्थापित हुए ग्रामों में ग्रामवासियों के बच्चों के स्कूलों में नामांकन दाखला कराएं। इसके लिए उन्होंने कैम्प आयोजित करने के निर्देश दिए और कैम्पों में समग्र आईडी, आधार कार्ड, राशन पर्ची सहित अन्य समस्त प्रकार के लाभ से लाभान्वित करने के लिए कहा। साथ ही विस्थापित लोगों जिन ग्रामों में शिफ्ट हो रहे हैं वहां बिजली पहुंच भी जल्द से जल्द सुनिश्चित करने के लिए विद्युुत विभाग को निर्देश दिए। कलेक्टर ने श्रम विभाग के प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना में हितग्राहियों के पंजीयन कराए जाने के लिए कैंप आयोजित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही अनुग्रह सहायता राशि एवं संबल पंजीयन के लंबित आवेदनों पर शीघ्र आवश्यक कार्यवाही कर निराकरण करने के लिए निर्देशित किया।




Subscribe to my channel