ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News विश्व महासागर दिवस पर NCC कैडेट्स ने ली “प्लास्टिक मुक्त भारत” की शपथ

ब्यूरोचीफ राकेश कुमार साहू जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़

विश्व महासागर दिवस के अवसर पर श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल के 1 CG बटालियन NCC इकाई ने विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम की थीम “हमारी धरती बचाएं, अपना भविष्य अपनाएं” रखी गई। केयर टेकर ऑफिसर श्री नवीन आदित्य के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में NCC कैडेट्स सहित महाविद्यालय के छात्रों ने निबंध और भाषण प्रतियोगिता में भाग लिया। “प्लास्टिक मुक्त भारत” विषय पर व्याख्यान दिया गया। इसके बाद कैडेट्स ने महाविद्यालय परिसर में जागरूकता रैली निकालकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

NCC कैडेट्स ने पकरिया गाँव में स्वच्छता को लेकर जागरूकता रैली निकाली। रैली के दौरान कैडेट्स ने स्वच्छता से जुड़े स्लोगन और नारे लगाए। मकसद साफ था – लोगों का ध्यान स्वच्छता की तरफ खींचना और उन्हें इसके महत्व के प्रति जागरूक करना। कैडेट्स ने जनमानस से सीधा संवाद करके सफाई रखने की अपील की। NCC की ऐसी पहलें गाँव-गाँव में बदलाव लाती हैं। कैडेट्स ने एक बार फिर दिखाया कि अनुशासन के साथ सेवा कैसे की जाती है। CO श्री नवीन आदित्य ने छात्रों को संबोधित करते हुए पर्यावरणीय मुद्दों को पुरजोर से उठाया। उन्होंने NCC कैडेट्स Hऔर महाविद्यालयीन छात्रों को उनकी जिम्मेदारियों से अवगत कराते हुए कहा कि समुद्र और पर्यावरण की रक्षा करना हमारी पहली जिम्मेदारी है। उन्होंने अपने आसपास स्वच्छता रखने और स्वच्छता को जीवनशैली में अपनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी कैडेट्स ने समुद्री जीवन बचाने और प्लास्टिक का उपयोग कम करने की शपथ ली। पूरे कार्यक्रम में कैडेट्स का उत्साह देखते ही बन रहा था।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button