Uttar Pradesh News जीएसटी विभाग के व्यापारी संवाद कार्यक्रम में व्यापारियों की समस्याओं पर हुई सार्थक चर्चा

रिपोर्टर चन्द्रिका प्रसाद उत्तर प्रदेश
राबर्ट्सगंज, सोनभद्र, 8 जून 2026। होटल वैभव, उरमौरा, राबर्ट्सगंज में जीएसटी विभाग द्वारा आयोजित व्यापारी संवाद कार्यक्रम में व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं एवं सुझावों पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम में जिले के व्यापारियों ने अपने समक्ष आने वाली व्यावहारिक कठिनाइयों को अधिकारियों के समक्ष रखते हुए उनके समाधान की मांग की।
बैठक के दौरान व्यापारियों ने विशेष रूप से जीएसटी के सचल दल द्वारा की जाने वाली कार्यवाहियों के संबंध में अपनी समस्याएं रखीं। व्यापारियों ने सुझाव दिया कि कार्यवाही के दौरान व्यापारियों की सहायता एवं मार्गदर्शन हेतु हेल्प डेस्क की स्थापना की जाए, जिससे अनावश्यक परेशानियों को कम किया जा सके। इसके अतिरिक्त छोटे व्यापारियों द्वारा माल परिवहन के मामलों में विभागीय कार्रवाई से राहत प्रदान करने तथा ई-वे बिल से संबंधित नोटिसों के संबंध में स्पष्ट एवं सरल व्यवस्था लागू करने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई।

कार्यक्रम में उपस्थित जीएसटी विभाग के मंडलीय अधिकारी सहित जनपद के सभी संबंधित अधिकारियों ने व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा उनके समाधान के लिए सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया।
बैठक में व्यापारियों एवं विभागीय अधिकारियों के मध्य विभिन्न विषयों पर खुले मन से चर्चा हुई, जिससे आपसी संवाद और सहयोग को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य व्यापारियों की समस्याओं का समाधान, कर प्रणाली को सरल बनाना तथा विभाग और व्यापारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना रहा।

हाजी सलीम हुसैन
प्रभारी मुख्य संरक्षक, सोनभद्र
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल
दिनांक : 08 जून 2026
स्थान : होटल वैभव, उरमौरा, राबर्ट्सगंज, सोनभद्र




Subscribe to my channel