ब्रेकिंग न्यूज़

श्रीराम मोटर्स आयशर ट्रैक्टर शोरूम का भव्य उद्घाटन, किसानों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं

श्रीराम मोटर्स आयशर ट्रैक्टर शोरूम का भव्य उद्घाटन, किसानों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं

 गोंडा।मनकापुर कोट बाईपास रोड स्थित श्री राम मोटर्स आयशर ट्रैक्टर शोरूम का भव्य उद्घाटन समारोहआयोजित कियागयाकार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. एस. के. सिंह ने दीप प्रज्वलित कर शोरूम का विधिवत उद्घाटन किया।उद्घाटन समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. प्रदीप कुमार सिंह, के. के. सिंह, महेंद्र प्रताप सिंह, यदुवेंद्र प्रताप सिंह, सुधांशु सिंह, अनुराग सिंह, कुणाल सिंह, चरण चौधरी, राकेश पांडे एवं सिद्धार्थ सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।शोरूम के निवेदक रोहित सिंह (कोल्हार गांव) तथा संरक्षक श्री राम सिंह (पूर्व प्रधान, अंबरपुर) ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में तेज प्रताप सिंह सहित क्षेत्र के कई किसान एवं सम्मानित नागरिक मौजूद रहे।कार्यक्रम के आयोजक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि श्री राम मोटर्स आयशर ट्रैक्टर शोरूम के माध्यम से किसानों को ट्रैक्टर खरीद, सर्विसिंग, स्पेयर पार्ट्स एवं तकनीकी सहायता सहित सभी आवश्यक सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने कहा कि शोरूम का उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि यंत्रों से जोड़कर खेती को अधिक लाभकारी बनाना है।aउद्घाटन समारोह के दौरान अतिथियों ने शोरूम की प्रगति एवं किसानों के हित में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम का समापन अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करने के साथ हुआ।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button