ब्रेकिंग न्यूज़
Jharkhand News राजगंज में कोयला तस्करी मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
कोयला तस्करी केस में आरोपी चंदन सिंह गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

रिपोर्टर एजाज नबी जैदी मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश
राजगंज पुलिस की कार्रवाई, अवैध कोयला कारोबार का आरोपी धराया घर से दबोचा गया तस्करी का आरोपी, जेल भेजने की कार्रवाई पूरी Dhanbad के Rajganj थाना क्षेत्र में दर्ज अवैध कोयला तस्करी मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी चंदन कुमार उर्फ चंदन सिंह (33 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को उसके घर से दबोचा गया। पुलिस के अनुसार, चंदन कुमार उर्फ चंदन सिंह आजाद चौक, निचितपुर टाउनशिप ओपी (ईस्ट बसुरिया) का रहने वाला है और वह इस मामले में नामजद आरोपी था। लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी की तलाश पुलिस कर रही थी। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे शनिवार को न्यायिक हिरासत में धनबाद जेल भेज दिया। मामले में आगे की जांच और कार्रवाई जारी है।




Subscribe to my channel