Chhattisgarh News नवविवाहित ने घर पर लगाई फांसी: तीन माह की थी गर्भवती, सुसाइड नोट बरामद

ब्यूरोचीफ राकेश कुमार साहू जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़
एक नवविवाहित ने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका तीन माह की गर्भवती थी और उसकी शादी को अभी सिर्फ 16 महीने ही हुए थे। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को मौके पर एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसे सार्वजनिक नहीं किया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला दुर्ग जिले के खुर्सीपार थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, भिलाई खुर्सीपार के वार्ड-48 निवासी विजय लक्ष्मी साहू उर्फ पायल (21 वर्ष) ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि गुरुवार की शाम लक्ष्मी की मां उससे मिलने आई थीं और रात करीब साढ़े आठ बजे लौट गई। उस समय विजय लक्ष्मी रसोई का काम कर रही थी और परिवार के सदस्यों से सामान्य बातचीत भी कर रही थी। रात करीब नौ बजे उसने अपने ससुर से कहा कि वह पांच मिनट में कमरे से बाहर आ जाएगी।

काफी देर तक बाहर नहीं आने पर परिजनों ने उसे आवाज लगाई, पर कोई जवाब नहीं मिला। कमरे में पहुंचने पर वह फंदे से लटकी मिली। परिजनों के मुताबिक विजय लक्ष्मी ओपन स्कूल से 12वीं की पढ़ाई कर रही थी और अपने भविष्य को लेकर योजनाएं बना रही थी। ऐसे में उसके इस कदम से परिवार स्तब्ध है। बताया गया कि उसने शुभम प्रधान से करीब 16 महीने पहले प्रेम विवाह किया था। शुरुआती विरोध के बाद दोनों परिवारों के संबंध सामान्य हो गए थे। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। हालांकि नोट में क्या लिखा है, इसे सार्वजनिक नहीं की गई है। पुलिस हैंडराइटिंग और अन्य तकनीकी पहलुओं की भी जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट, सुसाइड नोट और परिजनों के बयानों के आधार पर स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल हर एंगल से मामले की जांच जारी है।



Subscribe to my channel