Madhya Pradesh News गौशालाओं में भ्रष्टाचार के खिलाफ गौरक्षकों का हल्ला बोल कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, 7 दिन में कार्रवाई न हुई तो उग्र आंदोलन की चेतावनी

जिला संवाददाता संतोष सिंह चौहान भिंड मध्य प्रदेश
भिंड – जिले की गौशालाओं में चल रहे बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के खिलाफ गौरक्षकों ने मोर्चा खोल दिया है। गौ सम्मान आवाहन अभियान के प्रचारक पवन सिंह गुर्जर के नेतृत्व में गौरक्षकों ने जिला कलेक्टर किरोड़ी लाल मीणा को ज्ञापन सौंपकर दोषी गौशाला संचालकों पर कठोर कार्रवाई की मांग की।ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि कुछ गौशाला संचालक गायों के लिए आए बजट को डकार रहे हैं। गायों को गौशाला में बंद कर भूख-प्यास से मरने के लिए छोड़ दिया जाता है। गौरक्षकों ने रोड पर भटक रहे भूखे-प्यासे गोवंशों को गौशालाओं में आश्रय देने, चारा-पानी की पर्याप्त व्यवस्था और गायों के लिए सुविधाजनक इंतजाम करने की मांग की।गौ रक्षक पवन गुर्जर ने जिला प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि 7 दिन के अंदर गौशालाओं की व्यवस्थाओं में सुधार और भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो शासन-प्रशासन के खिलाफ व्यापक स्तर पर विरोध प्रदर्शन कर उग्र आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आंदोलन की पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस मौके पर दमोह नगर के वरिष्ठ गौ सेवक राममोहन तिवारी गौरक्षक संतोष चौहान और पवन गुर्जर की टीम मौजूद रही


Subscribe to my channel