ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम: ग्राम कोरबी, डोंगरी एवं काटापाली में बनी महिला कमांडो टीम

नशा मुक्ति और साइबर जागरूकता अभियान को मिलेगी नई ताकत, महिला कमांडो टीम गठित

ब्यूरोचीफ राकेश कुमार साहू जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़

पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS की पहल पर एक साथ तीन गांवों में महिला कमांडो टीम का गठन कर नशा मुक्ति एवं सायबर जनजागरूकता का विशेष कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक की पहल पर बलौदा क्षेत्र के तीन गांवों में एक साथ महिला कमांडो टीम का गठन कर नशा मुक्ति एवं साइबर जनजागरूकता का विशेष कार्यक्रम आज दिनांक 06.06.26 को आयोजित किया गया। थाना बलौदा क्षेत्र के ग्राम डोंगरी में नशा मुक्ति आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में ग्राम कोरबी, डोंगरी एवं काटापाली की जागरूक और सक्रिय महिलाओं को संगठित कर महिला कमांडो टीम बनाई गई। यह पहल महिलाओं को सामाजिक सरोकारों से जोड़ते हुए नशा मुक्ति, साइबर सुरक्षा, महिला एवं बाल संरक्षण तथा सामुदायिक जागरूकता के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका देने के उद्देश्य से की गई है। महिलाएं बनेंगी जनजागरूकता की मजबूत कड़ी

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में महिलाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। महिला कमांडो टीम गांव -गांव में जनजागरूकता की मजबूत कड़ी बनेगी तथा नशे के विरुद्ध अभियान, साइबर अपराधों से बचाव, महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा और सामाजिक बुराइयों के उन्मूलन के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में साइबर अपराध और नशे की समस्या समाज के लिए गंभीर चुनौती है। इनका मुकाबला केवल पुलिस के प्रयासों से नहीं, बल्कि जनसहभागिता से ही संभव है। टीम के सदस्य अपने गांवों में लोगों को जागरूक करेंगे, संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी पुलिस तक पहुंचाएंगे और महिलाओं को उनके अधिकारों एवं सुरक्षा उपायों के प्रति सजग बनाएंगे।

साइबर ठगी से लेकर घरेलू हिंसा तक दी जानकारी कार्यक्रम में महिला कमांडो टीम की भूमिका, दायित्व एवं कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी दी गई। महिलाओं को साइबर ठगी, ऑनलाइन फ्रॉड, डिजिटल सुरक्षा, नशे के दुष्परिणाम, घरेलू हिंसा, महिला सुरक्षा कानून एवं बाल संरक्षण संबंधी विषयों पर जागरूक किया गया। साथ ही समाज में जागरूकता अभियान चलाने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक, ग्रामीणजन तथा बलौदा थाना प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिन्हा उपस्थित रहे।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button