ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News छुरीकला में भीषण सड़क हादसा: खड़ी ट्रेलर से टकराया वाहन, केबिन में घंटों फंसा रहा चालक

कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया बाहर

रिपोर्टर मनोज मानिकपुरी कोरबा छत्तीसगढ़

छुरीकला क्षेत्र में एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही का कहर देखने को मिला है। यहाँ कसी बहरा नाला के पास सड़क किनारे खड़ी एक ट्रेलर से दूसरी ट्रेलर की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर मारने वाले वाहन के सामने का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसका चालक घंटों तक केबिन के मलबे में जिंदगी और मौत के बीच जूझता रहा। ​प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रेलर (क्रमांक CG 12 BG 6569) बालको से पसान जाने के लिए निकली थी। जैसे ही वाहन छुरी के समीप कसीबहरा नाला के पास पहुंचा, वह सड़क किनारे पहले से खड़ी एक अन्य ट्रेलर से जा टकराया। टक्कर लगते ही केबिन बुरी तरह पिचक गया और चालक उसी में फंस गया। ​घटना के बाद स्थानीय राहगीरों और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने तत्परता दिखाई। भारी मशक्कत और कड़ी मेहनत के बाद चालक को केबिन से सुरक्षित बाहर निकाला जा सका। ​अस्पताल में भर्ती, पुलिस जांच शुरू ​हादसे के तुरंत बाद घायल चालक को प्राथमिक उपचार के लिए कटघोरा स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहाँ से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

घटना की सूचना मिलते ही कटघोरा पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू की। ​लगा लंबा जाम, आक्रोशित हैं स्थानीय लोग ​इस भीषण दुर्घटना के बाद मुख्य सड़क पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं, जिससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
​स्थानीय लोगों ने प्रशासन के प्रति गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए बताया कि छुरी पेट्रोल पंप से लेकर कसीबहरा नाले तक चौबीसों घंटे भारी वाहन कतारों में अवैध रूप से खड़े रहते हैं। नो-पार्किंग जोन और मुख्य सड़कों पर इस तरह गाड़ियां खड़ी होने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा इस गंभीर समस्या पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button